वेजिटेबल चीज़ पास्ता रेसिपी | चीज़ पास्ता | सब्जी चीज़ी पास्ता | पार्टी पास्ता | Cheesy Pasta with Vegetables
द्वारा

Recipe Description goes here

वेजिटेबल चीज़ पास्ता रेसिपी | चीज़ पास्ता | सब्जी चीज़ी पास्ता | पार्टी पास्ता in Hindi

This recipe has been viewed 6976 times

Cheesy Pasta with Vegetables - Read in English 



-->

वेजिटेबल चीज़ पास्ता रेसिपी | चीज़ पास्ता | सब्जी चीज़ी पास्ता | पार्टी पास्ता - Cheesy Pasta with Vegetables recipe in Hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     33 मात्रा
मुझे दिखाओ मात्रा

सामग्री

सॉस के लिए सामग्री
२ टेबल-स्पून कसा हुआ चीज़
१ टी-स्पून तेल
२ टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
१/२ कप बारीक कटा हुआ प्याज
१/४ कप उबले हुए स्वीट कॉर्न कर्नेल (मीठी मकई के दानें)
१/४ कप पतली स्लाइस की हुई शिमला मिर्च
१/४ कप हल्की उबाली हुई ब्रोकोली के फूल
१/४ कप कसे हुए गाजर
१ टी-स्पून कॉर्नफ्लोर को 1/2 कप ठंडे दूध में घोला हुआ
नमक , स्वादअनुसार
ताजी पिसी काली मिर्च , स्वादअनुसार

वेजिटेबल चीज़ पास्ता के लिए सामग्री
१ कप पका हुआ व्होल व्हिट पास्ता
१/२ टी-स्पून तेल
१ टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
१/४ टी-स्पून सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस्
विधि
सॉस बनाने की विधि

    सॉस बनाने की विधि
  1. एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें लहसुन और प्याज डालें और मध्यम आँच पर १ से २ मिनट तक भूनें।
  2. स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च, ब्रोकोली और गाजर डालें और कुछ सेकंड के लिए मध्यम आंच पर भूनें।
  3. कॉर्नफ्लोर-दूध का मिश्रण, नमक और चीज़ डालकर मध्यम आँच पर लगातार हिलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाएँ।
  4. काली मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। एक तरफ रख दें।

वेजिटेबल चीज़ पास्ता बनाने की विधि

    वेजिटेबल चीज़ पास्ता बनाने की विधि
  1. एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, लहसुन और सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् डालें और मध्यम आँच पर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
  2. पास्ता डालें, अच्छी तरह से मिलाएं और 1 से 2 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें। एक तरफ रख दें।

वेजिटेबल चीज़ पास्ता बनाने के लिए आगे की विधि

    वेजिटेबल चीज़ पास्ता बनाने के लिए आगे की विधि
  1. परोसने से पहले, तैयार सॉस मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए गरम करें।
  2. पास्ता डालें, अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर 2 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं।
  3. वेजिटेबल चीज़ पास्ता को तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा128 कैलरी
प्रोटीन4.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट18.7 ग्राम
फाइबर1.1 ग्राम
वसा4.1 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल6 मिलीग्राम
सोडियम79.6 मिलीग्राम


Reviews