ब्रेड स्टिक्स् ( Bread sticks )

ब्रेड स्टिक्स् क्या है ? ग्लॉसरी | इसका उपयोग | रेसिपी | Viewed 6461 times


ब्रेड स्टिक्स् क्या है? What is bread sticks, breadsticks, grissini in Hindi?

सूखी ब्रेड के लंबे, पतले करारे टुकड़ों को ब्रेड स्टिक्स् कहते हैं। ब्रेड स्टिक का उत्पादन, 14वी सदी में तुरीन के इटॅलियन शहर में हुआ था। ब्रेड स्टिक के वास्तविक रुप को हाथों से रोल कर कभी-कभी विभिन्न आकार में मोड़ा जाता था।

एक आधारिय ब्रेड स्टिक आटा, पानी और नमक से बनती है। फिर भी, आजकल बहुत से खाना बनाने वाले विभिन्न प्रकार के खमीर वाले आटे से ब्रेड स्टिक बनाते हैं। पिज़्जा का आटा सबसे उपयुक्त होता है। आटे को चपटा बेल कर, पतले स्ट्रिप काटे जाते हैं औेर लंबे गोल आकार में मोड़कर उनके सुनहरे और करारे होने तक बेक किया जाता है। यह ज़रुरी है कि आप ब्रेड स्टिक को जले बिना उन्हें करारा और सूखा बनायें।

इन्हें सादा बेक किया जा सकता है या इनमें नमक या लहसुन, तिल, खस-खस, शहद, लाल मिर्च के फ्लैक्स्, तले हुए प्याज़, रोसमैरी, थाईम जैसे हर्बस् आदि का स्वाद भरा जा सकता है। आजकल, गेहूं, मल्टीग्रेन ब्रेड स्टिक आदि जैसे विकल्प भी बाज़ार में मिलते हैं।



अन्य नाम

ब्रेडस्टिक्स् ग्रिसनी, ग्रिसीनी स्टिक्स्



ब्रेड स्टिक्स् चुनने का सुझाव (suggestions to choose bread sticks, breadsticks, grissini)

• हालांकि ब्रेड स्टिक को बनाना आसान होता है, अकसर लोग इसे बाज़ार से खरीदना चुनते हैं।
• बेकरी से खरीदते समय, इस बात का द्यान रखें कि वह अवन से तुरंत बाहर आये हों!
• बाज़ार से खरीदते समय, भरोसेमंद ब्रेन्ड को चुनें और उत्पादन और समापन के दिनांक और पैकेट के सील की जांच कर लें।



ब्रेड स्टिक्स् के उपयोग रसोई में (uses of bread sticks, breadsticks, grissini in Indian cooking)

• ब्रेड स्टिक को अकसर सूप के साथ ब्रेड बास्केट के भाग के रुप में परोसा जाता है, जिसमें बन, डिनर रोल आदि भी होते हैं।
• ब्रेड सटिक में हर्बस्, चीज़, टमॅटि प्यूरी, लहसुन आदि का स्वाद भी भरा जा सकता है। इन सब स्वाद के साथ, यह ब्रेड सटिक सूप को और भी बेहतरीन सवाद प्रदान करते हैं।
• बेहतरीन खाने के रेस्टरोन्ट में, ब्रेड सटिक को मिले हुए सलाद, स्पैघेटी आदि के साथ परोसा जाता है।
• इन्हें प्रोस्क्यूट्टो जैसे सामग्री के साथ मिालकर स्टार्टर बनाये जा सकते हैं।
• अकसर इन्हें वाईन टेस्टिंग कर दौरान परोसा जाता है, जिससे बाईन के बीच मूंह के स्वाद को साफ करने में मदद मिलती है।



ब्रेड स्टिक्स् संग्रह करने के तरीके

• ब्रेड स्टिक को हवा बंद डब्बे में भरकर नमी से दूर रखें। हफते भर के अंदर इसका प्रयोग कर लें।