क्रोइसैन्ट ( Croissant )

क्रोइसैन्ट ( Croissant ) Glossary |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + क्रोइसैन्ट रेसिपी ( Croissant ) | Tarladalal.com Viewed 3990 times

अन्य नाम
क्रसेंट, क्रेसेंट रोल

वर्णन
क्रोइसैन्ट एक मक्ख़नी, पपड़ीदार ब्रेड है जिसका आकार अनोखा अर्धचंद्राकार जैसा होता है। क्रोइसैन्ट पफ पेस्ट्री के खमीर वाले विकल्प से बनते हैं, जहाँ खमीर वाले आटे की मक्ख़न से साथ परतें बनाई जाती है, कुछ देर तक लगातार रोल और मोड़ा जाता है और दुबारा रोल किया जाता है।

क्रेसेंट रोल को हाथों से बनाने के लिए जानकारी और धैर्य ज़रुरी होते हैं; क्रेसेंट के एक बैच को बनाने के कई दिन लग सकते हैं। लेकिन आजकल, बाज़ार में आसानी से मिलने वाले, फ्रोज़न बिना बेक किये हुए क्रेसेंट के आटे का प्रयोग कर कोई भी इसे घर पर बना सकता है। क्रोइसैन्ट के बहुउपयोगी और अनोखे आकार के साथ इस अनोखेपन ने इसे विश्व भर में फ्रेंच की सबसे मशहुर पेस्ट्री बना दी है।

फ्राइस और स्पॅन में, क्रोइसैन्ट को अकसर बिना किसी भरवां मिश्रण के वेचा जाता है और बिना मक्ख़न डाले खाया जाता है, लेकिन कभी-कभी इसे बादाम के मिश्रण से भरा जाता है।

चुनने का सुझाव
• क्रोइसैन्ट का आटा या पहले से बने क्रोइसैन्ट खरीदने से पहले समापन के दिानंक की जांच कर लें।
• हमेशा स्थनीय बेकरी से खरीदने की कोशिश करें और बाद में ब्रेन्डड क्रोइसैन्ट खरीदने की सोचें, जिन्हें हो सकता है कि महीनो पहले बेक किया गया हो।
• हो सके तो, जैविक सामग्री से बने क्रोइसैन्ट खरीदें।

रसोई में उपयोग
• क्रेसेंट रोल को बेक करने से पहले, किसी भी प्रलीन, बादाम के पेस्ट या चॉकलेट में लपेटा जा सकता है (चॉकलेट से लपेटने पर, यह पॅन औ चॉकलेट जैसे दिखते हैं, जिनका आकार क्रेसेंट से अलग होता है), या इन्हें स्लाईस कर मीठे या नमकीन भरवां मिश्रण भरे जा सकते है।
• हलके गरम रोल्स् को हैम और चीज़ या फैटा चीज़ और पालक से भरा जा सकता है।
• क्रेसेंट रोल को अकसर सुबह के नाश्ते में कॉफी के साथ परोसा जाता है।

संग्रह करने के तरीके
• क्रसेंट रोल के आटे को फ्रिज में रखकर हफते के अंदर प्रयोग कर लें।
• पहले से बेक किये हुा या बाज़ार से खरीदे हुए क्रोइसैन्ट को हवा बद डब्बे में रखकर ताज़ा-ताज़ा खा लें।


Try Recipes using क्रोइसैन्ट ( Croissant )


More recipes with this ingredient....

क्रोइसैन्ट (0 recipes)