ताजा खमीर ( Fresh yeast )

ताजा खमीर क्या है ? ग्लॉसरी, इसका उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी  Viewed 11033 times

ताजा खमीर क्या है?


ताज़ा खमीर खमीर सेल को शक्कर, पानी और ऑक्सीजन के साथ जैविक तरीके से उत्तपन्न कर बनाया जा सकता है जिससे यह विभाजीत होकर बढ़ना शुरु हो जाते हैं। इसकी खुशबु ताज़ी होनी चाहिए, रंग पीला-सफेद और बिना किसी गहरे रंग के दाग के होना चाहिए। यह नरम और नमी भरपुर होना चाहिए और आसानी से चुरा होना चाहिए।

ताज़ा खमीर का प्रयोग बहुत से व्यवसायी द्वारा किया जाता है और यह बहुत जल्दी खराब हो जाता है और इसे खोलने के बाद जल्द से जल्द से प्रयोग करना ज़रुरी होता है। यह केक के रुप में ठोस रुप का होता है, जो 17 ग्राम (0.6 आउन्स्) के फॉयल पैकेट में मिलता है जिसे फ्रिज में रखना चाहिए।

ब्रेड बनाने के लिए ताज़ा खमीर ताज़ा, सूखा या आसानी से घुलने वाले विल्प में मिल सकता है, लेकिन सभी तरीके में, यह एक जीवीत पदार्थ है जिसे बढ़ने के लिए नमी, गरमाहट और खाना (जैसे शक्कर या आटा) आवश्यक होता है। जैसे खमीर बढ़ता है, यह कार्बनडायऑक्साईड कम करता है, जिससे आटा फूलता है। आमतौर पर, धिरे-धिरे फूलने वाले ब्रेड का रंग और रुप बेहतर होता है। बहुत ज़्यादा गरमाहट खमीर को मार देता है, जिसकी वजह इसे गरम अवन में बेक करने से ब्रेड फूलना रुक जाती है। आटा मिलाने के लिए कभी भी बहुत गरम पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यह ताज़े खमीर को मार देता है और आटा फूलने से रुप जाता है। इस बात का श्यान रखें कि आप बहुत ज़्यादा मात्रा में खमीर का प्रयोग ना करें वरना बने हुए ब्रेड का स्वाद खमीर जैसा लगेगा।


ताजा खमीर चुनने का सुझाव (suggestions to choose fresh yeast, fresh khameer)


• ताज़े खमीर के छोटे, बैज रंग के केक को बेकर्स, स्वास्थ्य दुकान, सूपमार्केट, खास दुकानों से खरीदा जा सकता है।
• यह अकसर सिलवर फॉयल में 17 ग्राम (0.6 आउन्स्) के पेकेट में मिलता है।
• जब आप दबे हुए/केक रुप मे ताज़ा खमीर खरीदते हैं, घर पर लाकर सीधे फ्रिज में रखें, और समपान के दिनांक के पहले प्रयोग कर लें।

ताजा खमीर के उपयोग रसोई में (uses of fresh yeast, fresh khameer in Indian cooking)


• जब ताज़ा खमीर का प्रयोग बेक्ड पदार्थ में किया जाता है (ब्रेड, डैनिश पेस्ट्रि, ब्राइयोश, क्रोयसान्ट आदि), यह ना सिर्फ मात्रा बढ़ाता है, लेकिन साथ ही ब्रेड के रुप, रंग और स्वाद को और भी बढ़ाता है।
• आटे में मिलाने से, ताज़ा खमीर शक्कर को अल्कोहोल में बदलते हुए और कार्बनडायअ अॅक्साईड उत्तपन्न करते हुए खमीर बनाना शुरु कर देता है, जो आटा को फूलाने में मदद करता है।
• गैस के बुलबुले आटे के प्रोटीन (ग्लूटेन) के छेदीले, इलास्टिक में बँध जाता है, जो तरल दार्थ से मिलकर आटे को फूलने में मदद करता है।

ताजा खमीर संग्रह करने के तरीके 


• शेल्फ में पैक कर ढ़क्कन वाले डब्बे में रखकर, इसे समापन के दिनांक के बाद प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
• अच्छी तरह से रैप कर फ्रिज या फ्रिज़र में रखने से इसे कुछ महीनों तक रखा जा सकता है।
• प्रयोग करने से पहले, ताज़ा खमीर को हमेशा सामान्य तापमान पर लेकर आयें। आगर आप इसे फ्रीज़र करते हैं तो प्रयोग करने से पहले, इसे फ्रिज में 1 दिन तक रखें।
• खमीर को सूखने से बचाना ज़रुरी है। इसलिए, खमीर को धीरे-धीरे, प्रयोग करने से एक दिन पहले फ्रिज में रखकर सामान्य तापमान पर लेकर आयें।
• खमीर को जितने लंबे समय तक फीज़र में रखेंगे, इसकी प्रभावशीलता कम हो जाती है।
• अगर आपको इसकी प्रभावशीलता पर शक हो तो फेंक दें।

चूरा किया हुआ ताज़ा खमीर (crumbled fresh yeast)
ताज़ा खमीर को अपने हाथों से चुरा कर तोड़ लें। इसे काँटे से मसला भी जा सकता है। चुरा किये हुए ताज़े खमीर को संग्रह कर ज़रुरत अनुसार प्रयोग किया जा सकता है।