मानशैगो चीज़ ( Manchego cheese )

मानशैगो चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ + मानशैगो चीज़ की रेसिपी(Glossary & Recipes with Manchego Cheese in Hindi) Tarladalal.com Viewed 2624 times

अन्य नाम
ला मान्शा चीज़, गोट चीज़

वर्णन
मानशैगो चीज़ एक ऐसा चीज़ है जो मानशैंगा बकरी के दूध से बनाया जाता है। इसका उत्पादन अकसर स्पॅन में ला मान्शा में किया जाता है। यह हल्के सफेद रंग का होता है और इसका स्वाद हल्का खट्टा होता है, जो चीज़ के पुराने और पकने पर निर्भर करता है। बनाते समय, मानशैगो को लकड़ी के बोर्ड के बीच में रखकर दबाया जाता है को पदार्थ के उपर और नीचे सफेद कान जैसे दाग छोड़ देता है, जो इसे अनोखा रुप परदान करता है। मानशैगो चीज़ को डीनोमीनासिन दे ओरीजेन से सरक्षित रखा जाता है। यह इसके उत्पादन को संतुलित रखता है, को केवल मानशैगो बकरी के दूध के अद्भुत प्रयोग को सुनिश्चित करता है और कम से कम 2 महीनों के लिए इसे पुराना बनाने में मदद करता है।

कटा हुआ मानशैगो चीज़ (chopped manchego cheese)
मानशैगो को पहले टेड़ा और फिर लंबा काटें। कोशिश कर स्लाईसिंग को समान रखने की कोशिश करें। अब इन्हें लगभग 1/4" के व्यास के छोटे टुकड़ो में काट लें। हालंकि यह ज़रुरी नहीं है कि कटा हुआ खाना समान हो, लेकिन अगर व्यंजन में कहा जाये कि इसे काट लें, इसे थोड़े बड़े टुकड़ो में काटे।
कसा हुआ मानशैगो चीज़ (grated manchego cheese)
कसा हुआ मानशैगो चीज़ के लिए, आप चीज़ ग्रेटर का प्रयोग कर सकते हैं या साबूत टुकड़े को उपर से नीचे की और हल्के हाथों रगड़ सकते हैं। अगर व्यंजन में पतला कसा हुआ चीज़ लिखा है, तो पतले छेद वाला कद्दूकद चुनें। इसी प्रकार, अगर आपको मोटा कसा हुआ चीज़ चाहिए, आप सब्ज़ी ग्रेटर का प्रयोग कर सकते हैं, जिसके छेद मोटे होते हैं। कसे हुए मानशैगो चीज़ का प्रयोग सेन्डविचस्, बर्गर या सजाने के लिए किया जा सकता है।
मानशैगो चीज़ के टुकड़े (manchego cheese cubes)
चीज़ को काटने के बोर्ड पर रखें। चाकू का प्रयोग कर, मानशैगो चीज़ को पहले चौड़ा और फिर लंबा काट लें। जितना हो सकते, उतना पास-पास काटे। अब लगभग 1" व्यास के आकार के बराबर आकार के चौकोर आकार के टुकड़ो में काट लें, हालांकि इनके टुकड़े समान नहीं होने चाहिए। जितना हो सके उतनी पास-पास काटे। आप टुकड़ो के आकार को छोटा, मध्यम या बड़े आकार में व्यंजन अनुसार काट सकते हैं।
मानशैगो चीज़ की पट्टिया (manchego cheese strips)
मानशैगो को काटने के बोर्ड पर रखें। चाकू का प्रयोग कर, उपर से नीचे की ओर लंबे आकार में काट लें। आप प्रत्येक स्लाईस को बोर्ड पर गिरने दें और हल्के हाथों पट्टीयों में काट लें।
बारीक लंबा कटा हुआ मानशैगो चीज़ (shredded manchego cheese)
मानशैगो के बारीक लबे टुकड़े करने के लिए, ब्लॉक को दो भागो में काट लें। फूड प्रोसेसर में डालकर ब्लेड घुमा लें। बारीक लबे कटे हुए मानशैगो चीज़ को फ्रीज़र में कम से कम 6 महीने के लिए रखा जा सकता है। जब आप इस कटे हुए चीज़ को सामान्य तापमान पर लाना चाहें, इसे पैकेट से निकालकर पेपर टॉवल पर रखें। एक के उपर रख दें। यह नमी सोख लेगा और आपको बेहतरीन लंबा कटा हुआ मानशैगो मिलेगा। सामान्य तापमान पर लाने के बाद, इसका प्रयोग उन व्यंजन में किया जा सकता है, जहाँ इसे पिघालना हो। चीज़ ब्लॉक की तुलना में, बारीक लंबे कटे हुए मानशैगो चीज़ को अच्छी तरह फ्रीज़ किया जा सकता है।
स्लाईस्ड मानशैगो चीज़ (sliced manchego cheese)
मानशैगो को काटने के बोर्ड पर रखें। चाकू का प्रयोग कर, उपर से नीचे लंबे आकार में स्लाईस कर लें। अगर व्यंजन में मोटे स्लाईस की ज़रुरत हो, तो थोड़े बड़े टुकड़े काटे। इसी तरह, पतले स्लाईस्ड मानशैगो के लिए, और भी छोटे टुकड़ो में काटे।

चुनने का सुझाव
• इसका स्वाद नमकीन होता है और बकरी के दूध का तेज़ स्वाद छोड़ जाता है।
• इसके सफेद से हाथी दांत जैसे रंग की जांच कर लें। केवल चुनिंदा खाने की दुकान से चुनें जहाँ इस चीज़ को बाहर से लाया जाता है।
• छुने पर यह हल्का कड़ा लगता है और यह 2 किलो के बैरल आकार के ब्लॉक में या 12 सिमी के मोटे गोल टुकड़ो में 3 अलग-अलग पुराने होने के चरण में मिलता है। ताज़ा (फ्रेस्को), 3 से 6 महीने पुराना (कुराडो) और 1 साल पुराना चीज़ (वीय्जो)।

रसोई में उपयोग
• इसे ब्रेड के उपर रखा जा सकता है, जिसमें लहसुन और टमाटर के स्लाईस लगाए गये हैं।
• इसे क्रैकर के उपर भी डाला जा सकता है, साथ ही भेड़ या सलमन से बने किसी भी माँसाहारी व्यंजन के उपर डाला जा सकता है।
• इसे पास्ता में अपने मनपसंद चीज़ की जगह डाला जा सकता है।
यह बीयर या रयओजा वाईन के साथ बेहद अच्छा लगता है।
• कसे हुए रुप में, इसका प्रयोग कसाडीया या नाचोस् में चीज़ी टॉपिंग के रुप में डाला जा सकता है।
• इसका प्रयोग सूप में भी किया जा सकता है।
• गरम मानशैगो चीज़ पौपओवर्स बनाकर देखें। इसे बनाने के लिए, अंडे, दूध, मक्ख़न, आटा, नमक और काली मिर्च को मिलाकर फेंट लें। चीज़, धनिया और जैतून डालकर मफिन कपस् में लगभग उपर तक भर लें। सुनहरा होने तक बेक कर लें।
• आप इस गोट चीज़ का प्रयोग पॅपरीका, लहसुन, सन-ड्राईड टमॅटोस् और शिमला मिर्च के साथ भी कर सकते हैं।
• मानशैगो चीज़ और आलू का मेल किसी भी व्यंजन में अच्छा लगता है।

संग्रह करने के तरीके
• बिना खोले हुए मानशैगो चीज़ को आप फ्रिज में कम से कम 6 महीनों के लिए रख सकते हैं।
• पैकेट खोलने के बाद, कोशिश कर जितना जल्दी हो सके प्रयोग कर लें, वरना इसमें नमी के कारण फफूंद लग सकती है।
• यह सुझाव दिया जाता है कि इसे वैक्यूम प्लास्टिक बर्तन में रखकर डीप फ्रिज़र में रखा जाये और ज़रुरत अनुसार सामान्य तापमान पर लाया जाए।

स्वास्थ्य विषयक
• मानशैगो चीज़ वसा से भरपुर होता है और इसलिए यह फॅटी एसिड के लाभ के साथ-साथ कॅलरी की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है।
• इसमें विटामीन ए, डी, ई और के जैसे वसा घुलने वाले विटामीन भी होते हैं। शरीर के कार्य के लिए यह ज़रुरी होते हैं।
• साथ ही, यह कॅल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो स्वास्थ हड्डी और दाँतो के बढ़ाव के लिए ज़रुरी होते हैं।
• चूंकी यह बकरी के दूध से बनता है, यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो शरीर के टीशु को स्वस्थ रखने में मदद करता है।