मारी बिस्कुट ( Marie biscuit )

मारी बिस्कुट क्या है ? ग्लॉसरी , इसका उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी Viewed 87067 times

मारी बिस्कुट क्या है?


मारी करारा, हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट भी होता है। यह ऐसा बिस्कुट है जिसे गेहूं के आटे, शक्कर, तेल और वनिला स्वाद वाले पदार्थ से बनाया जाता है। इसका आकार अकसर गोल होता है जिसके उपर इसके ब्रेन्ड का नाम छपा हुआ होता है। उपरी परत के किनारों पर बारीक डीज़ाईन भी बनी हुई होती है। मारी बिस्कुट का प्रयोग भारत में बहुत किया जाता है।


मारी बिस्कुट चुनने का सुझाव (suggestions to choose Marie biscuit)
• बाज़ार में बहुत से ब्रेन्ड नाम के मारी बिस्कुट मिलते हैं, हालाँकि ब्रटानीया सबसे मशहुर है।
• यह प्लास्टिक पैकेट में अच्छी तरह पैक किया होता है और छोटे और बड़े पैकेट में मिलता है।
• पैकेट के सील की जांच कर लें, और खरीदने से पहले उत्पादन और समापन के दिनांक की जांच कर लें।

मारी बिस्कुट के उपयोग रसोई में (uses of Maria biscuit in cooking )

भारतीय मिठाइयां बेस के रूप में मारी बिस्किट का उपयोग करती हैं | Indian desserts use Marie biscuit as a base in hindi |

1. बेक्ड चीज़केक : सामान्यतः सारी सामग्री को इकट्ठा कर के चीज़केक बनाया जाता है, पर यह बेक्ड चीज़केक बनाने का नुस्खा थोड़ा विभिन्न है। यहाँ चूरा किए हुए बिस्कुट की परत के उपर शाही चीज़केक के मिश्रण की परत बनाने के बाद उसे बेक किया गया है।


मारी बिस्कुट के साथ बच्चों चॉकलेट नुस्खा | Kids chocolate recipe with marie biscuits |

1. झटपट चॉकलेट बिस्कुट युवा वर्गों के लिए एक मज़ेदार व्यंजन है जिसमें मारी बिस्कुट को चॉकलेट सॉस में डुबोकर उपर से चॉकलेट वर्मिसेली, बदम इत्यादि का छिडकाव किया गया है।

2. फ़ज फिंगर्स : चॉकलेटी, रसीले और ठंडे इन मज़ेदार फ़ज फिंगर्स को मना करना बहुत कठिन है। इनमें चॉकलेट, कन्डेन्स्ड मिल्क, मारी बिस्कुट और मेवे का विस्मयकारी संयोजन है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान है।


• मारी बिस्कुट चाय और कॉफी के सात परोसने के लिए बेहद मशहुर हैं, साथ ही बच्चों के पेय पदार्थ के साथ भी परोसे जाते हैं।
• बहुत से डेज़र्ट और मीठाई जैसे बिस्कुट पुडिंग, निस्कुट कुकी, बिस्कुट क्रन्ची बॉल्स् आदि के आधार को आसानी से मारी बिस्कुट से बनाय जा सकते हैं।
• किसी भी प्रकार के मीठे व्यंजन के लिए ब्रिटानीया मारी बिस्कुट सबसे उपयुक्त होते हैं, क्योंकि यह भोगोने के बाद पेस्ट जैसे नहीं हो जाते हैं।
• आप मारी बिस्कुट का प्रयोग इसमें मक्ख़न, मार्जरीन या जैम लगाकर बिस्कुट सेन्डविच बना सकते हैं।
• बीच में कनडेस्ड दुध फैलायें, गोल्डन सिरप से ढ़के और कस्टर्ड और जैली का क्रम्बल डालें, और एक बेहद स्वादिष्ट डेज़र्ट बनायें।
• मारी बिस्कुट बच्चों को अकसर परोसा जाता है। शिशु को दुध में भोगोकर यह बिस्कुट भिगोकर पहले खाने के रुप में दिया जा सकता है।
• घर पर बेक व्यंजन में मारी बिस्कुट का आम सामग्री के रुप में किया जाता है।

संग्रह करने के तरीके
• खोलने के बाद, हवा बंद डब्बे में रखें। नमी या हवा से दुर रखें, क्योंकि इससे यह नरम पड़ सकते हैं।

स्वास्थ्य विषयक
• मारी एक ऐसा बिस्कुट है जिसे अकसर खाद्य विशेषज्ञ सुझावित करते हैं।
• कॅलरी के प्रति सचेक के लिए यह एक अच्छा नाश्ते का सुझाव है। फिर भी दिना भर में ज़्यादा से ज़्यादा 3-4 और एक समय परकेवल 2-3 बिस्कुट तक ही सिमीत रहें। इसमें कॅलरी की मात्रा कम होने के कारण इसे बहुत ज़्यादा ना खायें।
• खाद्य विशेषज्ञों का पसंदीदा मारी बिस्कुट में दोनों शक्कर और मैदा होते हैं, इसलिए इन्हें सिमीत मात्रा में ही खाना चाहिए।
• चाय के सात 1-2 बिस्कुट खाना 1-2 घंटे के लिए भूख से निपटने का अच्छा तरीका है। वास्तव में, इसे अपने बैग में हमेशा रखा जा सकता है जिसे आप कभी भी खा सकते हैं, खासतौर पर उनके लिए जिनका आना-जाना बहुत लगा रहता है।
• आजकल मारी के बहुत से विकल्प मिलते हैं, जैसे ओट्स् से बने हुए और पौषण तत्व से फोर्टीफाय किये हुए और इसमें अत्यधिक रेशांक की मात्रा इसे बेहतर नाश्ता बनाते हैं।

क्रश किए हुए मारी बिस्कुट (crushed marie biscuit)