नाईस बिस्कुट ( Nice biscuit )

नाईस बिस्कुट ( Nice Biscuit ) Glossary | Recipes with नाईस बिस्कुट ( Nice Biscuit ) | Tarladalal.com Viewed 6140 times

नाईस बिस्कुट क्या है?


नाईस एक प्रकार का करारा, नारीयल के स्वाद से भरा बिस्कुट है जिसके उपर शक्कर छिड़की गई है। यह बिस्कुट पतले और गोल किनारों के साथ आयतीय आकार के होते हैं। इनके उपर हल्की मात्रा में शक्कर छिड़की होती है और "नाईस" नाम छपा हुआ होता है। इसे अकसर गरम पेय पदार्थ के साथ परोसा जाता है।

SUBTERMS$
नाईस बिस्कुट चुनने का सुझाव
• नाईस बिस्कुट बाज़ार में विभिन्न ब्रेन्ड नाम के अंतरगत आसानी से मिलते हैं।
• विभिन्न आकार के पैकेट मिलते हैं, इसलिय ज़रुरत अनुसार चुनें।
• बिस्कुट को अच्छी तरह से प्लास्टिक रैपर में लपेटा जा सकता है या कार्डबोर्ड बॉक्स् में भी डाला जा सकता है। लेकिन प्लास्टिक में पैक किये हुए को अधिकतर चुना जाता है क्योंकि इसमें बिस्कुट टुटते नहीं है।
• पैकिंग, उत्पादन और समापन के दिनांक की जांच कर लें।

नाईस बिस्कुट का रसोई में उपयोग
• इन्हें चाय या कॉफी के कप के साथ, नाश्ते के रुप में खाया जा सकता है।
• इसे क्रीमी पुडिंग के उपर करारापन और सजाने के लिए छिड़का जा सकता है।
• बच्चे बिस्कुट को आइसिंग को बारीक कटे फल और जैम के सात सजा सकते हैं।
• नाईस बिस्कुट का चुरा बनाकर, इसे कनडेस्ड दुध और चॉकलेट के साथ मिलाकर बॉल बनाकर परोसा जा सकता है। इस करारे व्यंजन को बच्चों के पार्टी में भी परोसा जा सकता है।

नाईस बिस्कुट संग्रह करने के तरीके
• खोलने के बाद, हवा बंद डब्बे में रखें।
• समापन के दिनांक के पहले पर्योग करना ज़रुरी है।
• इसे नरम होने से बचाने के लिए, नमी और हवा से दुर रखें।
• नाईस बिस्कुट को पाईनएप्पल या ऑरेन्ज क्रीम जैसे तेज़ स्वाद वाले बिस्कुट से दुर रखें, क्योंकि इनका स्वाद इनमें चिपक सकता है।

नाईस बिस्कुट के स्वास्थ्य विषयक
• नाईस बिस्कुट तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।
• इन्हें बहुत ज़्यादा नही खाना चाहिए क्योंकि इनमें शक्कर और वसा की मात्रा ज़्यादा होती है।

क्रश किए हुए नाईस बिस्कुट (crushed nice biscuit)