पारमेसान चीज़ ( Parmesan cheese )

पारमेसान चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + पारमेसान चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Parmesan Cheese in Hindi) Tarladalal.com Viewed 11636 times

वर्णन
स्पष्टः ईटली से मिला पारमेसान चीज़ प्रतिष्ठित रुप से एक कड़क चीज़, जो देश भर में बनाया जाता है। यूरोप के अंतरगत, जहाँ इस चीज़ को ईटली के कुछ ही जगहों पर बनाया जाता है, उन्हें ही पारमेसान चीज़ कहा जाता है। यूरोप के बाहर काफी प्रकार के चीज़ को पारमेसान का नाम दिया जाता है। विशिष्ट रुप से नमकीन और इस दरदरे चीज़ का ईटॉलियन पाकशैली में पास्ता और पिज़्ज़ा के टॉपिंग के रुप में और कुछ सॉस के मुख्य सामग्री के रुप में भी, प्रयोग किया जाता है। यह चीज़ पारंपरिक रुप में सुबह का ताज़ा दूध और पिछले दिन का कम वसा वाले दूध को मिलाकर बनता है। इस दूध को गरम कर इसमें दही में मौजूद रैनेट को मिलाकर, चीज़ के ढ़ाँचे से निकाल जाता है। असली पारमेसान चीज़ को स्टेंसिल से ढ़ाँचा जाता है, जो यह बताता है कि वह चीज़ कब और कहाँ बना है। चीज़ को बेचने से पहले कम से कम २ साल तक खारे पानी में डुबोकर रखा जाता है।

चुनने के सुझाव
• पारमेसान चीज़ ब्लॉक के रुप में या स्प्रै कॅन में या अलग-अलग स्लाईस में काटकर, कभी-कभी प्लास्टिक या चिकने कागज़ में लपेटकर भी बाज़ार में मिलता है।
• पारमेसान चीज़ ना ज़्यादा दरदरा या सूखा होना चाहिए और रंग एक जैसा होना चाहिए।
• खरीदने से पहले समापन कि दिनाँक और फफूँदि दाग कि जाँच ज़रुर कर लें।
• असली पारमेसान चीज़ सख्त और पीले रंग का चीज़ होता है और लंबे आकार में टुटता है।
• हो सके तो पारमेसान चीज़ को कसा हुआ खरीदने कि जगह पुरा टुकड़ा खरीदें क्योंकि बड़े टुकड़े का स्वाद और रुप बना रहता है और यह सूखता भी नही है।

कटा हुआ पारमेसान चीज़ (chopped parmesan cheese)
चीज़ के बड़े टुकड़े को काटने के बोर्ड में रखकर छोटे टुकड़ों में काट लें। व्यंजन अनुसार बड़ा या बारीक काटा जा सकता है।
कसा हुआ पारमेसान चीज़ (grated parmesan cheese)
इसके लिये, हाथ किसनी से चीज़ को कसा जाता है। कसा हुआ चीज़ बारीक होता है और बेक्ड व्यंजन जैसे ऑ ग्रेटिन या कैसेरोल बनाने में इसका प्रयोग होता है।
पारमेसान चीज़ के टुकड़े (parmesan cheese cubes)
चीज़ के बड़े टुकड़े को तिरछा रखकर चौड़ी और चपटी पट्टीयों मे काट लें। इन पट्टीयों को एक के उपर एक रखकर लंबा काट लें, (१/२" स्लाईस छोटे टुकड़ो के लिये, १" स्लाईस बड़े टुकड़ो के लिये)। इन कटे हुए स्लाईस को १/२ या १" के आकार में तिरछा काटने से चीज़ के टुकड़े प्राप्त होंगे।
पारमेसान चीज़ का पाउडर (parmesan cheese powder)
पारमेसान चीज़ कि पट्टियाँ (parmesan cheese strips)
व्यंजन विधी अनुसार चीज़ के मोटे या पतले पट्टी काट लें।
बारीक लंबा कटा पारमेसान चीज़ (shredded parmesan cheese)
आप श्रैडर का प्रयोग कर सकते है और पतले लंबे आकार में अलग अलग कर काट सकते है। इसके अलावा आप बाज़ार से तैयार बारीक लबा कटा चीज़ खरीद सकते है।
स्लाईस्ड पारमेसान चीज़ (sliced parmesan cheese)
आप स्लाईसर का प्रयोग कर सकते हैं या तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग कर चीज़ के, व्यंजन अनुसार, मोटे या पतले स्लाईस काट सकते है।

रसोई में उपयोग
• पास्ता के उपर कसा हुआ डालकर या नाश्ते के रुप में परोसा जाता है।
• इसे अपने आप में ही नाशते के रुप में या क्रैकर के साथ खाया जा सकता है।
• सूप और सॉस जैसे व्यंजन में भी यह खास स्वाद भर देता है।
• कुछ व्यंजन जिसमे पारमेसान चीज़ का प्रयोग होता है, वह हैं मॅश्ड पटॅटो, शेफर्डस् पाई, मॉकरोनी एण्ड चीज़, कैसेरोल आदि।
• प्रोसेस्ड चीज़ को ऑमलेट, पिज़्जा, सूफले, ऑ ग्रेटीन, फोन्ड्यू आदि में मिलाया जा सकता है।
• चीज़ बॉल और पौपरस् भी काफी मशहुर हैं।
• यह चीज़ सेब, नाश्पती और खरबूजे के साथ बेहतरीन रुप से जजता है।

संग्रह करने के तरीके
• किसी भी प्रकार के दूध से बने सभी चीज़ को अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम कोने मे रखना चाहिए। (फ्रिज का दरवाज़ा ही अक्सर सबसे गरम कोना होता है)।
• चूँकि चीज़ के संग्रहण का समय का संबंध उसकी नमी कि मात्रा से होता है, इसलिये, चीज़ जितना नरम होगा, उसके संग्रहण का समय उतना ही कम होगा।

स्वास्थ्य विषयक
• भले ही किसी भी प्रकार के दूध का प्रयोग किया हो, पारमेसान चीज़ कॅलशियम के साथ-साथ, दूध मे प्रस्तूत सभी पौष्टिक तत्वों का संकेन्द्रित स्रोत है।
• पारमेसान चीज़ मे अन्य पौष्टिक तत्वों कि मात्रा भी ज्यादा होती है, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राइबोफ्लेविन, विटामीन बी १२ और विटामीन ए।
• यह उत्तम प्रकार के प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।