प्रोवोलोन चीज़ ( Provolone cheese )

प्रोवोलोन चीज़ ग्लॉसरी |प्रोवोलोन चीज़ की रेसिपी(Glossary & Recipes with Provolone Cheese in Hindi) Tarladalal.com Viewed 3500 times

वर्णन
प्रोवोलोन एक पुराना दक्षिण इटॅलियन चीज़ है, जिसका उत्पादन विभिन्न आकारों में किया जाता है। यह दूध से बना, तेज़ स्वाद वाला चीज़ सलामी जैसे बड़े ट्यूब में मिलता है, जिसकी लंबाई 30 सिमी और लबाई 90 सिमी तक होती है। चूंकी प्रोवोलोन हल्का सख्त चीज़ होता है, इसे अकसर नाशपती, बोतल या कभी-कभी बड़े तरबुज़ जैसा आकार दिया जाता है और लटकाने के लिए गोल गांठ दिया जाता है। तेज़ स्वाद वाले पिकान्टे, जिसे 4 महीने के लिए रखा जाता है, से लेकर मीठे स्वाद वाले डूल्स् तक, प्रोवोलोन एक अनोखा चीज़ है, जिसके एक मशहुर विकल्प का उत्पादन और इसे दोनो उत्तर अमरीका और जापान के द्वारा बेचा जाता है।

कटा हुआ प्रोवोलोन चीज़़ (chopped provolone cheese)
चीज़ के एक बड़े टुकड़े को काटने के बोर्ड पर रखकर छोटे टुकड़ो में काट लें। व्यंजन अनुसार इसे बारीक या बड़े टुकड़ो में काटा जा सकता है।
कसा हुआ प्रोवोलोन चीज़़ (grated provolone cheese)
ऐसा करने के लिए हाथ किसनी से चीज़ के टुकड़े को कस लें। यह कसा हुआ चीज़ मुलायम और बारीक होता है और इसका प्रयोग औ ग्रेटीन या कैसरोल जैसे बेक्ड व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है।
प्रोवोलोन चीज़़ के टुकड़े (provolone cheese cubes)
चीज़ के ब्लॉक को टेड़ा रखकर बहुत सारे स्लाईसस् में काट लें। चीज़ के स्लाईस् को एक के उपर रख लें और लंबी कतारों में रख लें, (छोटे टुकड़ो के लिए 1/2" के स्लाईस्, बड़े टुकड़ो के लिए 1" के स्लाईस्)। 1/2 या 1" के लबे टुकड़ो में टेड़ा काटें और आपको टुकड़े प्राप्त होंगे।
प्रोवोलोन चीज़़ की पट्टिया (provolone cheese strips)
चीज़ के ब्लॉक को व्यंजन अनुसार पतली या मोटी पट्टीयों में काट लें।
बारीक लंबा कटा हुआ प्रोवोलोन चीज़़ (shredded provolone cheese)
चीज़ को श्रैडर में डालकर, ऊँगलीयों का प्रयोग कर, पतले लंबे टुकड़ो में अलग कर लें। साथ ही आप पैक किये हुए बारीक लंबे कटे हुए चीज़ भी खरीद सकते हैं।
स्लाईस्ड प्रोवोलोन चीज़़ (sliced provolone cheese)
आप चीज़ को स्लाईस् में रख सकते हैं या व्यंजन अनुसार, तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग कर, पतले या मोटे स्लाईसस् में काट सकते हैं।

चुनने का सुझाव
• प्रोवोलोन चीज़ को अकसर ब्लॉक में बेचा जाता है, कभी-कभी पयालस्टिक रैपर या वैक्स् पेपे में लपेटकर बेचा जाता है।
• प्रोवोलोन चीज़ बहुत ज़्यादा दरदरा या सूखा नहीं होना चाहिए और इसका रंग समान होना चाहिए।
• समापन के दिनांक की जांच कर लें और ज़रुरत अनुसार खरीदें।
• किसी भी प्रकार के रंग में बदलाव या फफूंदी दाग की जांच कर ले।

रसोई में उपयोग
• अगर आपको अपने ग्रिल्ड सेन्डविच में तेज़ चीज़ पसंद है, प्रोवोलोन का प्रयोग कर देखें, क्योंकि यह चेड्डार की तुलना में आसानी से पिघल जाता है और इसका स्वाद अनोखा होता है, जो इसे चीज़स्टीक और गरम सेन्डविचस् के लिए पसंदिदा बनाता है।
• प्रोवोलोन को अपने आप या क्रैकर्स के साथ खाया जा सकता है।
• इसके साथ, इसके तेज़ स्वाद के कारण यह सूप और सॉस के लिए ज़रुरी सामग्री होती है।
• अपने नाम के समान, प्रोवोलोन स्वादिष्ट लगता है। प्रोवोलोन के मोटे स्लाईसस् पर मसाले छिड़के जाते हैं और खुली आँच या छोटे पत्थर या फॉयल प्लेट पर ग्रिल किया जाता है। यहाँ समझने वाली बात यह है कि चीज़ ग्रिल से चिपकना नहीं चाहिए। इसे बाद में गरमा गरम या चिमछुरी, तेल और मसालों का एक गरम मिश्रण, के साथ परोसा जाता है।
• मैश्ड पटॅटोस्, मॅकरोनी एण्ड चीज़, कैसरोल आदि बनाते समय, चीज़ को अपने पसंद के किसी भी चीज़ से बदलें।
• प्रोवोलोन चीज़ को ऑमलेट, पिज़्जा, सूफले, औ ग्रेटीन, फोन्ड्यू आदि में मिलाया जा सकता है, जो इसके हर टुकड़े को अनोखा स्वाद प्रदान करता है।
• यह चीज़ सेब, नाशपती और मेलन जैसे फल के साथ बेहद अच्छी तरह जजता है और इसे नाश्ते के रुप में या डेज़र्ट के रुप में परोसा जा सकता है। इसके तेज़ दूध वाला स्वाद फलों के साथ बेहद अच्छी तरह जजता है।

संग्रह करने के तरीके
• सभी प्रकार के चीज़, चाहे किसी भी प्रकार के हों, इन्हें अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम जगह पर रखना चाहिए। (फ्रिज का दरवाज़ा अकसर सबसे गरम होता है)।
• चूंकी इसके संग्रह करने का समय चीज़ में नमी के मात्रा के उपर निर्भर करता है, चीज़ जितना नरम होगा, इसे कितने कम समय के लिए रखा जायेगा, यह ताज़ा रहेगा।

स्वास्थ्य विषयक
• प्रोवोलोन दूध में प्राकृतिक रुप से मिलने वाले आहार तत्वों का अच्छा स्रोत हैं, जैसे कॅलशियम्।
• प्रोवोलोन चीज़ उच्च गुणों वाले प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जो इसे बच्चों के लिए ब्रेड या फल के साथ अच्छा नाश्ता बनाता है।
• साथ ही, इस चीज़ में उच्च मात्रा में अन्य ज़रुरी आहार तत्व भी होते हैं, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राईबोफ्लेविन, विटामीन बी12 और विटामीन ए।