सफेद वाटाना ( Safed vatana )

सफेद वाटाना क्या है, इसका उपयोग,स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी, Safed Vatana in Hindi Viewed 23794 times

वर्णन
जहाँ हम अकसर मटर का संदर्भ गहरे हरे रंग से रखते हैं, यह पीले सफेद रंग (सफेद) में भी मिलते हैं, जिनका स्वाद ज़्यादा सौम्य होता है। सफेद वटाना ाौर कुछ नहीं लेकिन सूखे सफेद मटर हैं। सूखे मटर को मटर की फल्ली के पुरी तरह पकने के बाद सूखाया जाता है। सूखने के बाद, इन्हें छिला जाता है और यह अपने आप ही अलग हो जाते हैं।

जब ताज़े हरे मटर ना मिलते हों या आपको गाढ़ा व्यंजन खाने का मन हो, सूखे मटर या सफेद वटाने पर्याप्त होते हैं। सफेद वटाना साल भर बाज़ार में मिलते हैं और यह विभिन्न प्रकार के होते हैं।

आधे उबले हुए सफेद वटाने (parboiled safed vatana)
यह एक एैसी प्रक्रीया है जहाँ बिगोए हुए सफेद वटाने को उबलते पानी में आधा पकाया जाता है, लेकिन पूरी तरह पकने से पहले ही निकाल दिया जाता है। क्योंकि सूखे मटर को अन्य सामग्री की तुलना में पकने में ज़्यादा समय लगता हैम अकसर व्यंजन में इसका प्रयोग किया जाता है और इसे अच्छी तरह पकाना ज़रुरी होता है।
भिगोया हुआ सफेद वाटाना (soaked safed vatana)
सफेद वटाने को पानी में 6 से 8 घंटे के लिए भिगो दें। छानकर ज़रुरत अनुसार प्रयोग करें।
अंकुरित सफेद वटाने (sprouted safed vatana)

चुनने का सुझाव
• सूखे मटर अकसर पहले से पैक या थोक में मिलते हैं।
• यह साबूत या आधे टुकड़े में कटे हुए भी मिलते हैं।
• पैकिंग के अलावा, मटर की अच्छी तरह जांच कर लें और सुनिश्चित करें कि वह कंकड़, पत्थर या इस प्रकार के अन्य पदार्थ से मुक्त है।

रसोई में उपयोग
• सफेद वटाने का प्रयोग एक उत्तम भारतीय दाल दाल बनाने के लिए किया जाता है।
• सफेद वटाना सूप, चाहे घर पर या पैक किये हुए सफेद वटाने से बना हुआ, इस पौष्टिक दाल का प्रयोग करने का एक बेहतरीन तरीका है।
• पके हुए वटाने को पीसकर, अपने पसंद के हर्ब या मसालों के साथ मिलाकर खाने के साथ परोसा जा सकता है।
• उबले हुए सफेद वटाने को कटे हुए प्याज़, हरी मिर्च और टमाटर के साथ मिलाकर खट्टी चाट बनायी जा सकती है।

संग्रह करने के तरीके
• सूखे मटर या सफेद वटाने को हवा बंद डब्बे में रखकर, ठंडी और सूखी जगह पर रखकर बहुत से महीनों तक रखा जा सकता है।
• और भी लबे समय तक रखने के लिए, फ्रिज में रखें।

स्वास्थ्य विषयक
• दालों के परिवार से यह छोटे सूखे मटर, कलेस्ट्रॉल कम करने वाले रेशांक का बहुत ही अच्छा स्रोत है।
• ना सिर्फ सूखे मटर कलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं, साथ ही यह रक्त में शक्करा की मात्रा को संतुलित रखने में मदद करते हैं क्योंकि इसमें उच्च रेशांक की मात्रा खाने के बाद रक्त में शक्करा की मात्रा को तेज़ी से बढ़ने से रोकता है।
• सूखे मटर 4 महत्वपूर्ण मिनरल का अच्छा स्रोत है, जैसे 2 विटामीन और 2 प्रोटीन और साथ ही वसा नहीं।
• अन्य दाल की तरह, सूखे मटर घुलने वाले रेशांक का अच्छा स्रोत होते हैं।
• यह पौटॅशियम का अच्छा स्रोत है, जो रक्त के वैसल में प्लाक को बढ़ने से रोकने में मदद करता है और उच्च रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करता है।

Try Recipes using सफेद वाटाना ( Safed Vatana )


More recipes with this ingredient....

सफेद वाटाना (6 recipes), उबले हुए सफेद वाटाने (2 recipes), भिगोया हुआ सफेद वाटाना (2 recipes), आधे उबले हुए सफेद वटाने (1 recipes), अंकुरित सफेद वटाने (1 recipes)