नाचनी और प्याज की रोटी रेसिपी | रागी मसाला रोटी | स्वस्थ नाचनी प्याज का पराठा | लस मुक्त रोटी | Nachni Onion Roti, Ragi Masala Roti
द्वारा

नाचनी और प्याज़ की रोटी रेसिपी | रागी रोटी रेसिपी | हेल्दी रागी रोटी | Nachni and Onion Roti



अधिकतर लोग नाचनी को एक पर्याप्त सामग्री मानते हैं, हालाँकि इसका उपयोग घरों में ज़्यादातर नहीं होता है। ना केवल बड़ों के लिए, लेकिन बढ़ते बच्चों के लिए भी बहुत से लोग नाचनी को पर्याप्त खाना मानते हैं।

इसमें बहुत ही संतुलित मात्रा में पौषकतत्व होते हैं और उसका अच्छी तरह उपयोग करने पर यह बेहद स्वादिष्ट भी बनता है। अपने आहार में नाचनी को सबको पसंद आने के अनुसार डालने के लिए यह नाचनी और प्याज़ की रोटी बेहद अच्छा तरीका है।

प्याज़, धनिया और हरी मिर्च के स्वाद से भरपुर इस रोटी को सीधे तवे से गरमा गरम परोसने से यह बेहद स्वादिष्ट लगती है।

नाचनी के आटे से बनाया गया रागी शीरा और नाचनी पनीर पॅनकेक जैसे व्यंजन भी बनाकर देखें।

नाचनी और प्याज़ की रोटी रेसिपी in Hindi

This recipe has been viewed 21833 times

નાચની અને કાંદાની રોટી - ગુજરાતી માં વાંચો - Nachni Onion Roti, Ragi Masala Roti In Gujarati 



-->

नाचनी और प्याज़ की रोटी रेसिपी - Nachni Onion Roti, Ragi Masala Roti recipe in Hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     66 रोटी
मुझे दिखाओ रोटी

सामग्री

नाचनी और प्याज़ की रोटी बनाने के लिए
१ कप नाचनी का आटा
१/४ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
२ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
नमक , स्वादानुसार
नाचनी का आटा , बेलने के लिए
२ १/४ टी-स्पून तेल , पकाने के लिए
विधि
नाचनी और प्याज़ की रोटी बनाने के लिए

    नाचनी और प्याज़ की रोटी बनाने के लिए
  1. नाचनी और प्याज़ की रोटी बनाने के लिए , सभी सामग्री को एक बाउल में मिलाकर, पर्याप्त गुनगुने पानी का प्रयोग कर के नरम आटा गूँथ लीजिए।
  2. आटे को 6 बराबर भागों में बाँट लीजिए और प्रत्येक भाग को थोड़े सूखे नाचनी के आटे का प्रयोग कर के 100 मि. मी. (4") व्यास के गोल आकार मे बेल लीजिए। कांटे की मदद से थोड़े-थोड़े हल्के छेद बना लीजिए।
  3. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक रोटी को १/४ टी-स्पून तेल का प्रयोग कर के दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के दाग पड़ने तक पका लीजिए।
  4. नाचनी और प्याज़ की रोटी तुरंत परोसिए।
पोषक मूल्य प्रति roti
ऊर्जा99 कैलरी
प्रोटीन1.9 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट18 ग्राम
फाइबर2.9 ग्राम
वसा2.2 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम3.4 मिलीग्राम


Reviews