ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा | हेल्दी ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा | बिना तला हुआ दही वड़ा | Oats and Moong Dal Dahi Vada
द्वारा

ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा रेसिपी | हेल्दी ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा | बिना तला हुआ दही वड़ा | oats and moong dal dahi vada recipe in hindi | oats and moong dal dahi vada recipe in hindi | with 39 amazing images.



जानें ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा रेसिपी | हेल्दी ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा | बिना तला हुआ दही वड़ा बनाने की विधि |

हमारे भारतीय नाश्ते, खासतौर पर नमकीन नाश्ते, हमें अकसर बहुत ज़्यादा खाने से रोक नहीं सकते और बाद में हमें ज़रुर बुरा लगता है। लेकिन तब नहीं जब आप इन्हें घर पर सोचे-समझे तरीके से बना सके।

ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा एक ऐसा ही शानदार नाश्ता है- जो दही वड़ा का बिना तला हुआ विकल्प है, जिनका मज़ा बिना बुरा माने लिया जा सकता है! ओट्स से फाईबर और दही से कैल्शियम इसे एक पौष्टिक लेकिन लो-फॅट व्यंजन बनाते हैं।

अपने आप में ही इतना स्वादिष्ट होने के कारण, हेल्दी ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा परोसने के लिए कॅलरी भरपुर मीठी चटनी की आवश्यक्ता नहीं होती।

ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा बनाने की टिप्स: 1. वड़ों को ज्यादा देर तक भिगोकर न रखें, नहीं तो वे टूट सकते हैं। 2. परोसने से ठीक पहले वड़ों को इकट्ठा कर लें। 3. बेकिंग पाउडर दही वड़े को मुलायम और फूला हुआ बनाता है।

आनंद लें ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा रेसिपी | हेल्दी ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा | बिना तला हुआ दही वड़ा | oats and moong dal dahi vada recipe in hindi | oats and moong dal dahi vada recipe in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा in Hindi

This recipe has been viewed 28634 times
5/5 stars  100% LIKED IT   
2 REVIEWS ALL GOOD



-->

ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा - Oats and Moong Dal Dahi Vada recipe in Hindi

खमीर लाने का समय:  ३ से ४ घंटे।   तैयारी का समय:    पकाने का समय:    भिगोने का समय:  रातभर।   कुल समय :     55 मात्रा
मुझे दिखाओ मात्रा

सामग्री

ओट्स और मूंग दाल वड़ा के लिए
२ टेबल-स्पून भुने हुए ओट्स का पाउडर
१/२ कप उड़द दाल
१/४ कप हरी मूंग दाल
नमक स्वादअनुसार
१/४ टी-स्पून बेकिंग पाउडर
१/२ टी-स्पून तेल , चुपड़ने के लिए

मिलाकर नमकीन दही बनाने के लिए
१ १/४ कप लो-फॅट दही
नमक स्वादानुसार

अन्य सामग्री
२ १/२ टी-स्पून ज़ीरा पाउडर
२ १/२ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
विधि
ओट्स और मूंग दाल वड़ा के लिए

    ओट्स और मूंग दाल वड़ा के लिए
  1. ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा बनाने के लिए उड़द दाल को धोकर, पानी में डालकर रातभर के लिए भिगो दें।
  2. अगले दिन, सारा पानी छान लें और 1/4 कप पानी के साथ मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
  3. एक गहरे बाउल में निकाल लें, ढ़क्कन से ढ़ककर खमीर आने के लिए 3-4 घंटो के लिए रख दें।
  4. ओट्स् का पाउडर, नमक और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  5. अप्पे के साँचों को 1/2 टी-स्पून तेल से चुपड़ लें और प्रत्येक साँचे में लगभग 11/2 टेबल-स्पून घोल डालें।
  6. ढ़क्कन से ढ़ककर मध्यम आँच पर 1 मिनट या उनके सुनहरे होने तक पका लें।
  7. प्रत्येक वड़े को कांटे की सहायता से उल्टा कर लें, दुसरी तरफ से 2-3 मिनट के लिए या उनके सुनहरा होने तक पका लें।
  8. बचे हुए बैटर से और वड़े बनाने के लिए विधी क्रमांक 5 से 7 दोहराएँ
  9. वड़ो को एक गहरे बाउल में ज़रुरत मात्रा के पानी में 20 मिनट के लिए भिगो दें। उसके बाद प्रत्येक वड़े को अपनी हथेली के बीच रखकर सारा पानी नीचोड़ लें। एक तरफ रख दें।

आगे बढ़ने की विधी

    आगे बढ़ने की विधी
  1. परोसने की पलेट में 3 वड़े रखें और 1/4 कप नमकीन दही डालकर फैला लें।
  2. 1/2 टी-स्पून ज़ीरा पाउडर और 1/2 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर छिड़क लें।
  3. बची हुई सामग्री का प्रयोग कर 4 और मात्रा बना लें।
  4. ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा141 कैलरी
प्रोटीन9.8 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट23.1 ग्राम
फाइबर3.6 ग्राम
वसा1 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम36.3 मिलीग्राम
विस्तृत फोटो के साथ ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा की रेसिपी

अगर आपको ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा रेसिपी पसंद है

  1. अगर आपको ओट्स और मूंग दाल दही वड़ा रेसिपी | नॉन फ्राइड ओट्स मूंग दाल दही वड़ा | हेल्दी ओट्स दही वड़ा | पसंद है, तो फिर दक्षिण भारतीय वड़ा व्यंजनों का हमारा संग्रह देखें।

ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा रेसिपी कौनसी सामग्री से बनाई जाती है?

  1. नॉन फ्राइड ओट्स मूंग दाल दही वड़ा 2 टेबल स्पून भुने और पिसे हुए ओट्स, 1/2 कप उड़द दाल, स्वादानुसार नमक, 1/4 कप हरी मूंग दाल, 1/4 टी-स्पून से बनाया जाता है बेकिंग पाउडर, 1/2 टी-स्पून तेल, दही और मसाले, ग्रीसिंग के लिए। ओट्स और मूंग दाल दही वड़ा के लिए सामग्री की सूची क लिए नीचे दी गई तस्वीर में देखें।

भिगोय़े और मिलाये हुए दालों

  1. एक बाउल में 1/2 कप उरद दाल डालें।
  2. १/४ कप हरी मूंग दाल डालें।
  3. पानी डालकर दालों को धो लें।
  4. दाल धोई हुई है।
  5. ढककर रात भर भिगो दें।
  6. रात भर भिगोने के बाद दाल ऐसी दिखती है।
  7. निथार लें।
  8. दाल भिगोई और छानी हुई।
  9. दालों को मिक्सर में डाल लीजिए।
  10. ¼ कप पानी डालें।
  11. मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
  12. एक गहरे बाउल में डालें।
  13. ढ़क्कन से ढ़ककर 3 से 4 घंटे के लिए खमीर आने तक रख दें।
  14. २ टेबल-स्पून भुने हुए ओट्स का पाउडर डालें।
  15. स्वादानुसार नमक डालें। हमने 1/2 टी-स्पून नमक डाला है।
  16. १/४ टी-स्पून बेकिंग पाउडर डालें।
  17. अच्छी तरह से मलाएं।

ओट्स और मूंग दाल दही वड़ा बनाने की विधि

  1. ओट्स और मूंग दाल दही वड़ा रेसिपी | नॉन फ्राइड ओट्स मूंग दाल दही वड़ा | हेल्दी ओट्स दही वड़ा | बनाने के लिएअप्पे के सांचों को 1/2 टी-स्पून तेल से चुपड़ लें।
  2. लगभग 1 1/2 टेबल-स्पून  बैटर प्रत्येक साँचे में डालें।
  3. ढ़क्कन से ढ़ककर, मध्यम आँच पर 1 मिनट या उनके सुनहरा होने तक पका लें।
  4. वड़े 1 मिनिट पकने के बाद।
  5. कांटे या 2 चम्मच का उपयोग करके प्रत्येक वड़ा को उल्टा कर दें।
  6. वड़ों के ऊपर तेल लगाकर चिकना कर लें।
  7. ढककर दूसरी तरफ से मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट या उनके सुनहरा होने तक पकाएं।
  8. वड़ों को एक गहरे बाउल में ज़रुरत मात्रा में पानी में 20 मिनट के लिए भिगो दें।
  9. इसके बाद हर बड़े की हथेलियों के बीच दबा कर सारा पानी निकाल दें।
  10. एक तरफ रख दें।

सर्विंग ओट्स मूंग दाल दही वड़ा

  1. १ १/४ कप लो-फॅट दही एक बोल में डालें।
  2. स्वादानुसार नमक डालें। हमने 1/4 टी-स्पून नमक डाला है।
  3. अच्छी तरह से मलाएं।
  4. सर्विंग प्लेट में 4 वड़े रखें। सर्विंग साइज इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना खाना पसंद करते हैं।
  5. उन पर 1/4 कप नमकीन दही फैलाएं।
  6. ½ टी-स्पून जीरा पाउडर छिड़कें।
  7. ½ टी-स्पून मिर्च पाउडर छिड़कें।
  8. ओट्स और मूंग दाल दही वड़ा | नॉन फ्राइड ओट्स मूंग दाल दही वड़ा | हेल्दी ओट्स दही वड़ा | तुरंत परोसें ।

ओट्स मूंग दाल दही वड़ा बनाने की टिप्स

  1. वड़ों को ज्यादा देर तक न भिगोएं नहीं तो वे टूट सकते हैं।
  2. परोसने से ठीक पहले वड़ों को इकट्ठा कर लें।
  3. बेकिंग पाउडर दही वड़े को नरम और फूला हुआ बनाता है।

ओट्स और मूंग दाल दही वड़ा के फायदे

  1. ओट्स और मूंग दाल दही वड़ामें यह अधिक होता है। मैक्रोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन और खनिज अवरोही क्रम में दिए गए हैं (उच्चतम से निम्नतम)
    1. फॉस्फोरस  (Phosphorus) : फॉस्फोरस कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों के निर्माण के लिए काम करता है। फास्फोरस से भरपूर भारतीय खाद्य पदार्थ जैसे डेयरी उत्पाद (दूध, पनीर, दही), मेवे, बीज, ज्वार, बाजरा, मूंग, मटकी, ओट्स, रागी, गेहूं का आटा आदि। 24% of RDA.
    2. फोलिक एसिड ( Folic AcidVitamin B9): फॉलिक एसिड पूरे गर्भावस्था के लिए एक आवश्यक विटामिन है। फोलिक एसिड से भरपूर भारतीय खाद्य पदार्थ (काबुली चना, चना दाल, पीली मूंग दाल, उड़द दाल, तुवल दाल, तिल). 22% of RDA.
    3. विटामिन बी 1 ( Vitamin B1) : विटामिन बी 1 नसों की रक्षा करता है, कार्बोहाइड्रेट के चयापचय में मदद करता है, हृदय रोग से बचाता है और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है। बी1 से भरपूर भारतीय खाद्य पदार्थ हैं अलसी, सूरजमुखी के बीज, तिल के बीज, हलीम, शिमला मिर्च, गेहूं का आटा, चना दाल, मूंग, अखरोट, मसूर दाल, ब्राउन चावल, ज्वार, बाजरा 20% of RDA.
    4. कैल्शियम से भरपूर रेसिपी ( Calcium ): कैल्शियम एक ऐसा खनिज है जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए एक आवश्यक खनिज है।कैल्शियम से भरपूर भारतीय खाद्य पदार्थों की हमारी सूची देखें।डेयरी उत्पाद: जैसे दूध, दही, पनीर और छाछ। हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी, ब्रोकोली। मेवे और रागी.  बच्चों से वयस्कों सब के लिए आवश्यक है। 19% of RDA.
    5. प्रोटीन (protein ): शरीर के सभी कोशिकाओं के भरण-पोषण के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है।पनीर, दही, ग्रीक दही, टोफू, बादाम, अंकुरित अनाज, चना, राजमा, छोले, क्विनोआ, एक प्रकार का अनाज जैसे प्रोटीन युक्त भारतीय खाद्य पदार्थ लें) 18% of RDA.


Reviews

ओट्स एण्ड मूंग दाल दही वड़ा
 on 09 Aug 16 04:27 PM
5

Mazzedar Badal recipe
???? ???? ???? ??? ??? ????
 on 29 Jun 16 06:57 PM
5

Bhohoot khubb*******