This category has been viewed 24117 times

186 हरे प्याज़ recipes

Last Updated : Jan 26,2024

લીલા કાંદા રેસીપી - ગુજરાતી માં વાંચો (spring onion recipes in Gujarati)

97 हरे प्याज़ रेसिपी, Spring Onion Recipes in Hindi |

हरे प्याज के व्यंजनों का संग्रह, Spring Onion Recipes in Hindi : स्प्रिंग अनियन में अनोखा स्वाद होता है जो कई सब्जियों के साथ अच्छी तरह से जाता है। न केवल प्याज के सफेद भाग का उपयोग किया जाता है, बल्कि हरे पत्तेदार हिस्से का भी उपयोग किया जाता है, गार्निश में और पकाने के लिए भी। भारतीय व्यंजनों में उपयोग किए जाने के अलावा, यह मैक्सिकन और एशियाई व्यंजनों में एक प्रमुख सामग्री है। आप इसे दाल में डाल सकते हैं या कुरकुरा बनाने के लिए सलाद के ऊपर भी डाल सकते है।

पनीर एण्ड स्प्रिंग अनियन रैप - Paneer and Spring Onion Wrapपनीर एण्ड स्प्रिंग अनियन रैप - Paneer and Spring Onion Wrap

स्प्रिंग अनियन सैंडविच रेसिपी, Spring Onion Sandwich Recipes in Hindi

मशरूम और कुरकुरे स्प्रिंग अनियन के साथ चीज़ मिलाकर आप टेस्टी पनीनी सैंडविच बना सकते है। ये मशरूम चीज़ और स्प्रिंग अनियन पनीनी सभी के लिए हिट होगी। क्लासिक पनीनी से कूछ हटके, आप चायनीस पनीनी बना सकते हैं जो  तले हुए नूडल्स, चायनीस सॉसेस और हरे प्याज के साथ बनती है।

चीज़ एन सेलेरी सेन्डविच
चीज़ एन सेलेरी सेन्डविच

किसी भी सैंडविच में स्प्रिंग अनियन डालने से राजमा और पनीर ग्रिल्ड सैंडविच को एक चटकारेदार स्वाद प्रदान करता है। चीज़ और स्प्रिंग अनियन का मिश्रण इतना स्वादिष्ट बनता है की चीज़ एण्ड स्प्रिंग अनियन सैंडविच सभी को पसंद आएगा।

इंडो-चाइनीज स्प्रिंग अनियन रेसिपी, Indo Chinese Spring Onion Recipes in Hindi

हक्का नूडल्स, चाइनीस हक्का नूडल्स रेसिपीहक्का नूडल्स, चाइनीस हक्का नूडल्स रेसिपी

इंडो-चाइनीज व्यंजनों में सबसे आम सामग्री में से एक होने के नाते, इसका लगभग सभी व्यंजनों में इस्तेमाल होता है। हक्का नूडल्स या शेज़वान फ्राइड राईस जैसे उत्तम रेसिपी में इसका उपयोग विशिष्ट और मज़ेदार स्वाद के लिए किया जाता है। मंचूरियन और मनचाऊ सूप की रेसिपी में सोया सॉस और सिरका जैसे अन्य चाइनीज क्लासिक्स के साथ स्प्रिंग अनियन का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान हैं। यहां तक कि स्ट्रीट फूड विक्रेता पनीर शेझवान फ्रेंकी जैसे रेसिपी में भी स्प्रिंग अनियन का उपयोग करते हैं।

भारतीय स्प्रिंग अनियन रेसिपी, Indian Spring Onion Recipes in Hindi

स्प्रिंग अनियन इतने बहुमुखी हैं कि उन्हें बहुत सारे व्यंजनों में जोड़ा जा सकता है। बेबी कॉर्न और पनीर जलफ्रेजी जैसी सरल सब्ज़ियों को स्प्रिंग अनियन के कारण एक खूबसूरत बनावट और स्वाद मिलता है। जैसा कि हम जानते हैं, पनीर की कोमलता और स्प्रिंग अनियन की तीक्ष्णता एक साथ अच्छी तरह से चलते हैं। उन्हें एक साथ पराठे में मिलाकर एक स्वादिष्ट पनीर और स्प्रिंग अनियन परांठा बना सकते है।

पनीर एण्ड स्प्रिंग अनियन पराठापनीर एण्ड स्प्रिंग अनियन पराठा

आप उन्हें विभिन्न पकोड़े जैसे मूंग दाल पकोड़ों में तेज़ स्वाद के लिए या चीज़ और स्प्रिंग अनियन के समोसे में चीज़ के नमकीनपन को कम करने के लिए डाल सकते हैं। यदि आपको नियमित चाट का मन नहीं, तो इस स्वादिष्ट साग को चना चाट में कुछ मसाले और पनीर के साथ मिलाकर खा सकते है।

अंकुरित मूँग और हरे प्याज की टिक्की - Moong Sprouts and Spring Onion Tikkiअंकुरित मूँग और हरे प्याज की टिक्की - Moong Sprouts and Spring Onion Tikki

अंतर्राष्ट्रीय स्प्रिंग अनियन के व्यंजन, International Spring Onion Recipes in Hindi

चाइनीज के अलावा, मैक्सिकन भोजन स्प्रिंग अनियन का भी उपयोग करता है। गार्निश के रूप में या मुख्य सामग्री के हिस्से के रूप में, यह हमेशा प्लेट में ताजगी लाता है। आप इसे मैक्सिकन चावल, बीनस्, चीज़ और सालसा के साथ नाचोस या बूरिटो बोल में जोड़ सकते हैं। अगर फ़्यूज़न इंडियन रेसिपी बनानी है तो पैटी में स्प्रिंग अनियन डालकर एक मसालेदार पनीर बर्गर बनाया जा सकता हैं।

नाचोस विद सालसा एण्ड बेक्ड बीन्स्नाचोस विद सालसा एण्ड बेक्ड बीन्स्

स्वीट कॉर्न और स्प्रिंग अनियन सूप में एक विशिष्ट सामग्री है स्प्रिंग अनियन जो सार और स्वाद को अच्छी तरह से पकड़ लेता है। यहां तक कि दही के साथ मिश्रित करके आप स्वादिष्ट य़ोगहार्ट डिप बना सकते हैं जो पार्टियों और स्नैक्स के लिए बिल्कुल सही है।

नीचे हमारे हरे प्याज,  स्प्रिंग अनियन के व्यंजनों का संग्रह, Spring Onion Recipes in Hindi का आनंद लें


Goto Page: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 
कुसकुस सलाद रेसिपी | मिन्टी कुसकुस सलाद | स्वस्थ कूसकूस सलाद | कुसकुस का सलाद | minty couscous in hindi | with 19 amazing images. मिन्टी कुसक ....
हनी चिली कमल ककड़ी रेसिपी | शहद मिर्च की सॉस में कुरकुरी कमल ककड़ी | ओरिएंटल क्रिस्पी लोटस स्टेम | हनी चिली कमल ककड़ी रेसिपी हिंदी में | honey chilli lotus stem recipe in h ....
मनचाऊ सूप रेसिपी | रेस्टोरेंट स्टाइल वेज मनचाऊ सूप | रोडसाइड मनचाऊ सूप | manchow Soup recipe in hindi | restaurant style manchow soup in hindi | with 35 amazing imag ....
टोमैटो लेटस सैंडविच रेसिपी | क्लासिक टोस्टेड टोमैटो सैंडविच | भारतीय स्टाइल लेटस टमाटर सैंडविच | tomato lettuce sandwich recipe in hindi | with 23 amazing images. टोमैट ....
मटकी पुलाव रेसिपी | ब्राउन राइस मोठ बीन्स पुलाव | हेल्दी अंकुरित मटकी चावल | मटकी पुलाव रेसिपी हिंदी में | matki pulao recipe in hindi | with 30 amazing images. ....
मशरूम फ्राइड राइस रेसिपी | टैंगी मशरूम फ्राइड राइस | मशरूम फ्राइड राइस कैसे बनाये | कुम्भ पुलाव | mushroom fried rice in hindi | with 16 amazing images.
स्वीट कॉर्न सलाद रेसिपी | अमेरिकन कॉर्न सलाद | अमेरिकन स्वीट कॉर्न सलाद | american sweet corn salad in hindi | with 12 amazing images.
टाकोस, मैक्सिकन टाकोज रेसिपी, शाकाहारी टाकोस | tacos recipe in hindi | with 24 amazing images. हार्दिक और तृप्त करने वाले टाकोस के साथ मेक्सिको के दिल के क्षेत्र ....
बर्मीज़ खौऊ सुए की रेसिपी | वेज बर्मीज़ खौऊ सुए | बर्मीज़ खौऊ सुए करी | burmese khowsuey in hindi | with 40 amazing images. यह
बीन्स ऑन टोस्ट रेसिपी | बेक्ड बीन्स ऑन टोस्ट | चीज़ टोस्ट | बीन्स ऑन टोस्ट बनाने की विधि | beans on toast in hindi | with 23 amazing images. ....
चायनीज़ भेल रेसिपी | वेज चायनीज़ भेल | भारतीय स्टाइल चायनीज़ भेल | chinese bhel recipe in hindi | with 15 amazing images. वेज चायनीज़ भेल के इस मज़ेदार विकल्प मे ....
गाजर और मूंग दाल सूप रेसिपी | हेल्दी मूंग दाल और गाजर का सूप | carrot and moong dal soup recipe in hindi | with 34 amazing images. गाजर और मूंग दाल सूप रेसिपी | गाजर वे ....
एग फ्राइड राइस रेसिपी | चाइनीज एग फ्राइड राइस | अंडा फ्राइड राइस | गार्लिक एग फ्राइड राइस | chinese egg fried rice in hindi | with 31 amazing images.
मेक्सिकन टमाटर का सूप रेसिपी | मेक्सिकन टमाटर का सूप के साथ पनीर के बॉल्स | आसान मेक्सिकन टमाटर का सूप | mexican tomato soup with cottage cheese balls in hindi | with 33 amazing images.
Goto Page: 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14