इस बेहतरीन रोटी में स्वास्थ्य और स्वाद साथ मिलते हैं। कसे हुए फूलगोभी और आलू, मेथी और हरा धनिया जैसे पौष्टिक सामग्री का मेल, मकई के आटे में मिलकर यह रोटी बनाते हैं। इसे दही या अचार या अपनी पसंद की सब्ज़ी के साथ तुरंत परोसें।
Corn and Vegetable Roti recipe - How to make Corn and Vegetable Roti in hindi
Method- मकई के आटे को छानकर, सभी सामग्री मिलाकर, ज़रुरत हो उतना गुनगुना पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
- आटे को 7 बराबर भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग को थोड़े सूखे मकई के आटे का प्रयोग कर 125 mm. ( 5") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोड़े तेल का प्रयोग कर प्रत्येक रोटी को दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
- ताज़े दही और अचार के साथ तुरंत परोसें।