बेक्ड चीज़केक रेसिपी | अंडा रहित बेक्ड चीज़केक | शाकाहारी पनीर दही चीज़केक | Indian Style Cheesecake, Eggless Baked Cheesecake
तरला दलाल  द्वारा
બેક્ડ ચીઝકેક - ગુજરાતી માં વાંચો (Indian Style Cheesecake, Eggless Baked Cheesecake in Gujarati)
Added to 934 cookbooks
This recipe has been viewed 13643 times
बेक्ड चीज़केक रेसिपी | अंडा रहित बेक्ड चीज़केक | शाकाहारी पनीर दही चीज़केक | baked cheesecake recipe in hindi |
कई चीज़केक के विपरीत, जो केवल सारी सामग्री को इकट्ठा कर के बनाया जाता है और परोसे जाते हैं,, पर यह भारतीय शैली चीज़केक बनाने का नुस्खा थोड़ा विभिन्न है। यहाँ चूरा किए हुए बिस्कुट की परत के उपर शाही चीज़केक के मिश्रण की परत बनाने के बाद उसे जब तक सही बनावट प्राप्त नहीं हो जाती, बेक किया गया है।
अंडा रहित बेक्ड चीज़केक के लिए सामग्री पनीर, मैरी बिस्किट, दही, कन्डेन्स्ड मिल्क, मक्खन और थोड़ी सी चीनी है। शाकाहारी पनीर दही चीज़केक का स्वाद इतना स्वादिष्ट होता है कि मेरे बच्चों को बहुत पसंद आता है। मैरी बिस्कुट या किसी भी नमकीन बिस्किट, चीनी और पिघले हुए मक्खन से बने जो सिर्फ एक साथ मिश्रित होते हैं।
मुझे अंडा रहित बेक्ड चीज़केक बनाना बहुत पसंद है। चूंकि मैं शाकाहारी हूं और लाखों भारतीय हैं, इसलिए हमारी टीम ने एक आदर्श भारतीय शैली चीज़केक पर काम किया, जो बिना अंडे के बनाया गया था। इसके अलावा, हमने इस शाकाहारी पनीर दही चीज़केक को बनाने में कम लागत वाली सामग्री का उपयोग किया है।
भारतीय शैली चीज़केक को मीठा करने के लिए हमने कन्डेन्स्ड मिल्क का उपयोग किया है।
भारतीय शैली चीज़केक कैसे बनाया जाए। परत बनाने के लिए। एक बाउल में सभी सामग्री को लेकर अच्छी तरह से मिला लीजिए।मिश्रण को फैलाते और दबाते हुए १५० मि। मी। (६") व्यास के नीचे से ढ़िला पडने वाले केक टिन में डालिए। इसे ३० मिनट के लिए रेफ्रीज़ीरेट कीजिए। एक तरफ रख दीजिए। चीज़केक मिश्रण के लिए। 1. एक मिक्सर में पनीर, दही, बेकिंग सोडा, कंडेंस्ड मिल्क और जायफल मिलाएं और स्मूमुलायम होने तक पीस लीजिए। 2.एक गहरे बाउल में मिश्रण को पलट कर उसमें किशमिश डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। एक तरफ रख दीजिए। 3. चीज़केक के मिश्रण को तैयार किए हुए बिस्किुट की परत पर समान रूप से फैलाकर पहले से गरम किए हुए अवन में २००°c (४००°f) के तापमान पर १५ मिनट के लिए बेक कर लीजिए। 4. थोडा ठंडा होने दीजिए और तुरंत परोसिए।
बेक करने से चीज़केक का मिश्रण और स्वादिष्ट बनता है, जो मुख्य रूप से पनीर और अन्य दूध के उत्पादन के साथ किशमिश और मसालों के संयोजन से बनाया गया है भारतीय शैली चीज़केक में।
इस मुँह में पिघल ने वाले भारतीय शैली चीज़केक का अनूठा स्वाद आपके तालू और समृति पर लंबे समय तक रहता है। इस चीज़केक के उपर चॉकलेट सॉस का टॉपिंग फैलाकर एक शानदार डिज़र्ट के रूप में 'हाय-टी' के लिए परोसा जा सकता है।
बनाना सीखें बेक्ड चीज़केक रेसिपी | अंडा रहित बेक्ड चीज़केक | शाकाहारी पनीर दही चीज़केक | baked cheesecake recipe in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
परत बनाने के लिए- एक बाउल में सभी सामग्री को लेकर अच्छी तरह से मिला लीजिए।
- मिश्रण को फैलाते और दबाते हुए १५० मि। मी। (६") व्यास के नीचे से ढ़िला पडने वाले केक
- टिन में डालिए।
- इसे ३० मिनट के लिए रेफ्रीज़ीरेट कीजिए। एक तरफ रख दीजिए।
चीज़केक का मिश्रण बनाने के लिए- किशमिश को छोड़कर, एक मिक्सर में सभी सामग्री को मिलाकर मुलायम होने तक पीस लीजिए।
- एक गहरे बाउल में मिश्रण को पलट कर उसमें किशमिश डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। एक तरफ रख दीजिए।
आगे बढ़ने के विधि- चीज़केक के मिश्रण को तैयार किए हुए बिस्किुट की परत पर समान रूप से फैलाकर पहले से गरम किए हुए अवन में २००°c (४००°f) के तापमान पर १५ मिनट के लिए बेक कर लीजिए।
- थोडा ठंडा होने दीजिए और तुरंत परोसिए।
Other Related Recipes
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 247 कैलरी |
प्रोटीन | 6.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 17.8 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 16.6 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 18.7 मिलीग्राम |
सोडियम | 78.1 मिलीग्राम |
बेक्ड चीज़केक रेसिपी | अंडा रहित बेक्ड चीज़केक | शाकाहारी पनीर दही चीज़केक | has not been reviewed
2 FAVOURABLE REVIEWS
The most Helpful Favourable review
Reviewed By
shreya_the foodie,
December 02, 2010
It takes real educated effort to make cheesecake! And its really disappointing if it doesnt work out in the end! But with the help of this recipe, I made a beautiful cheesecakes. The crust was crumbly and buttery! A killer dessert.
1 of 1 members found this review helpful
See more favourable reviews...
No critical reviews posted for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe