इन्हें गरमा गरम घी के साथ परोसने पर यह बेहद स्वादिष्ट लगते हैं…इन सादी रोटी को हल्का सा लहसुन एक नया रुप प्रदान करता है…बनाने में बेहद आसान और इसे ज़रुर बनाकर देखें!
Jowar Bajra Garlic Roti recipe - How to make Jowar Bajra Garlic Roti in hindi
Method- सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिलाकर, ज़रुरत हो उतना गुनगुना पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
- आटे को 6 बराबर भाग में बाँट लें।
- प्रत्येक भाग को थोड़े सूखे ज्वार के आटे का प्रयोग कर 150 mm. ( 6") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और रोटी रखकर कुछ सेकन्ड तक पकाऐं।
- रोटी को पलटकर दुसरी ओर से भी कुछ सेकन्ड तक पकाऐं।
- रोटी को चपटे चिमटे से उठाकर सूली आँच पर डालें और दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
- विधी क्रमांक 3 से 6 को दोहराकर 5 और रोटी बनायें।
- घी लगाकर तुरंत परोसें।