रोटला रेसिपी | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | Rotla ( Gujarati Recipe), Bajra Na Rotla Recipe


  द्वारा

रोटला रेसिपी | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | rotla recipe in hindi language | with 17 amazing images.



रोटला रेसिपी बाजरा, ज्वार या नाचनी के आटे से बनाए जाते हैं और यह घी और गुड़ के साथ बेहद अच्छे लगते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला को आटा गूँथने के तुरंत बाद बना लें, क्योंकि यह आटा जल्दी सख्त हो जाता है जिसकी वजह से इन्हें बेलना मुश्किल हो जाता है।

बाजरा का रोटला को मोटा तौर पर रोल किया जाता है, एक तवा पर पकाया जाता है और फिर भूरे रंग के धब्बे आने तक खुली आंच पर भूनते हैं। परंपरागत रूप से सफेद मक्खन को रोटला पर उतारा जाता है या यदि यह उपलब्ध नहीं है तो आप घी का उपयोग कर सकते हैं।

हेल्दी बाजरा रोटी बाजरे के आटे से बनती है जो प्रोटीन में उच्च होती है और दाल के साथ मिलाकर शाकाहारियों के लिए एक पूर्ण प्रोटीन है।

धैर्य से और बार-बार बनाने से आप इन बाजरा का रोटला को बहुत अच्छे से बेलने योग्य हो जाऐंगे और यह अच्छी तरह फूलेंगे भी।

रोटला आप रिंगणा वटाना , कड़ी और तुवर दाल नी खिचड़ी के साथ परोसें और सम्पूर्ण भोजन का मज़ा लें।

Add your private note

रोटला रेसिपी | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | - Rotla ( Gujarati Recipe), Bajra Na Rotla Recipe in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     ६ रोटला के लिये
Show me for रोटला

सामग्री

रोटला के लिए सामग्री
२ कप बाजरे का आटा
नमक स्वादअनुसार
बाजरे का आटा , बेलने के लिए
पिघला हुआ घी , चुपड़ने के लिए

परोसने के लिए
लहसुन कि चटनी
गुड़
विधि
रोटला के लिए विधि

    रोटला के लिए विधि
  1. आटे और नमक को एक गहरे बाउल में मिलाकर छान लें।
  2. ज़रुरत मात्रा में गुनगुना पानी डालकर हल्का नरम आटा गूंथ लें। ३ से ४ मिनट के लिए या आटे के नरम होने तक गूंथते रहें।
  3. आटे को ६ भाग में बाँट लें।
  4. आटे के प्रत्येक भाग को, थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, १२५ मिमी। (५") व्यास के गोल आकार में बेल ले।
  5. एक नॉन-स्टिक तवे को तेज़ आँच पर गरम करें और जब तवा गरम हो जाए, रोटले को धीरे से रख दें।
  6. सतह पर हल्के दाग पड़ने तक पका लें। रोटला को पलटाकर कुछ और सेकन्ड तक पका लें।
  7. रोटला को खुली आँच पर फुल जाने तक और दोनों तरफ हल्के सुनहरे भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने तक पका लीजिए।
  8. बचे हुए आटे का प्रयोग कर ५ और रोटला बना लें।
  9. लहसुन कि चटनी, गुड़ और घी के साथ तुरंत परोसें।
विस्तृत फोटो के साथ रोटला रेसिपी | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी |

बाजरे का रोटला के आटा बनाने के लिए

  1. रोटला रेसिपी तैयार करने के लिए | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | rotla recipe in hindi | हमें पहले आटा बनाने की आवश्यकता है। बाजरे की रोटला का आटा बनाने के लिए एक गहरे कटोरे में छलनी रखें।
  2. बाजरे के आटे को छलनी में डालें। बाजरे का आटा दिल, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा है। आटा ग्लूटेन-फ्री है और, कब्ज को दूर करने में मदद करता हैं।
  3. अब आटे को छान लें।
  4. इसके अलावा, स्वाद के लिए नमक डालें।
  5. गुनगुना पानी धीरे-धीरे डालें। आप आटा गूंध ने के लिए गरम दूध का उपयोग कर सकते हैं। गुनगुने पानी / दूध को शामिल करने से आटा मुलायम हो जाता है जो रोटला को आसानी से बनाने में मदद करता है।
  6. एक नरम आटा गूंध लें।
  7. ३ से ४ मिनट के लिए या आटे को मुलायम होने तक गूंधते रहें। बाजरे का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है, इसलिए आपको आटा नरम होने तक इसे अच्छी तरह गूंधने की जरूरत है।

बाजरे का रोटला बनाने के लिए

  1. रोटला रेसिपी के लिए | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | rotla recipe in hindi | तैयार आटे को ६ बराबर भागों में विभाजित करें।
  2. सभी आटे के भागों को अपनी हथेली के बीच समतल करें और एक तरफ रख दें। आटे के भागों को बिना किसी दरार के मुलायम होना चाहिए। यदि आवश्यक हो, तो आप अपनी हथेलियों पर थोड़ा पानी लगा सकते हैं और फिर उन्हें आकार दे सकते हैं।
  3. आटे के हिस्से को सूखे बाजरे के आटे में डुबोएं और अतिरिक्त आटा निकालें।
  4. आटे के एक हिस्से को १२५ मिमी (५ ") व्यास के गोल आकार में थोड़ा बाजरे के आटे का उपयोग कर के बेल ले। इसके अलावा, यदि आप रोलिंग बोर्ड पर रोटला बनाने में सक्षम नहीं हैं, तो आप बाजरे का रोटला बनाने के लिए एक बढ़ी हुई प्लास्टिक शीट का उपयोग कर सकते हैं।
  5. पुराने समय में वे इसे हथेलियों के बीच धीरे से दबाकर रोटला बनाते थे और कभी-कभी रोलिंग बोर्ड पर दबाकर भी। बाजरे की रोटियों को हाथों से बनाने  के लिए कुछ अभ्यास की जरूरत हैं। आप हमारा बाजरे रोटला वीडियो को देखकर ये तकनीक सीख सकते हैं।
  6. एक नॉन-स्टिक तवे को तेज आंच पर गरम करें और गरम होने पर रोटला को धीरे से उसके ऊपर रखें। रोटला के ऊपरी तरफ अपनी हथेलियों से पानी लगाएं और इसे पकने दें। परंपरागत रूप से, बाजरे के रोटला को एक चुल्हे पर तवा गरम करके तैयार किया जाता था। कुछ घरों में, वे अभी भी बाजरे के रोटला का उसी प्रामाणिक स्वाद को पाने के लिए मिट्टी के तवे का उपयोग करते हैं।
  7. रोटला को पलट दें और कुछ सेकंड के लिए पकाएं।
  8. बाजरा ना रोटला को खुली आंच पर फुल जाने तक और दोनों तरफ हल्के सुनहरे भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने तक पका लीजिए।
  9. बचे हुए आटे के भाग से ५ और बाजरा का रोटला बना लें। बाजरा ना रोटला को तुरंत परोसा जाना चाहिए, अगर यह ठंडा हो जाता है, तो वह बहुत कडक और सूखा लगेगा।
  10. गुजराती बाजरे की रोटी को तुरंत लहसुन की चटनी, गुड़ और घी के साथ परोसें। यदि आपके पास घर का बना मक्खन है तो उसे आप गरम बाजरे की रोटला के ऊपर   चुपड़ सकते हैं। साथ ही रोटला रेसिपी को | बाजरा का रोटला | गुजराती स्टाइल बाजरा रोटला | हेल्दी बाजरा रोटी | rotla recipe in hindi | सर्दियों के दौरान स्वादिष्ट  बैंगन के भरते और छाछ के साथ एक उत्तम भोजन माना जाता हैं।
Accompaniments

Garlic Chutney ( Gujarati Recipe) 
छाछ रेसिपी | सादा छाछ | सादा भारतीय चास की रेसिपी | 
लाल मिर्च लहसुन की चटनी रेसिपी | लहसून की चटनी | लहसुन लाल मिर्च की चटनी | लाल लहसुन की चटनी 

पोषक मूल्य प्रति rotla
ऊर्जा116 कैलरी
प्रोटीन3.7 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट21.6 ग्राम
फाइबर3.6 ग्राम
वसा1.6 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम3.5 मिलीग्राम

Related Articles
Recipe Contest

No Contest Announced



View contest archive....
Rate and review this recipe and get 15 days FREE bonus membership!
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews