क्योंकि बेसन खाने को गाढ़ा बनाने के लिए माना जाता है, बेसन शीरा बनाने में बेहद आसान और झटपट बनता है। आप इसे आसानी से त्यौहार, पार्टी या अपने खास मेहमानों के लिए बना सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपने बेसन को अच्छी तरह भुना है जिससे बेसन की कच्ची खुशबू निकला जाए। साथ इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे गरमा गरम परोसें।
बेसन शीरा - Besan Sheera ( Desi Khana) recipe in Hindi
Method- बेसन, 2 टेबल-स्पून दुध और 1 टेबल-स्पून घी को एक बाउल में डालकर हाथों से मिलाकर आटे की तरह गूँथ लें और 10 मिनट के लिए एक तरफ रखें।
- कद्दूकस का प्रयोग कर पतला कस लें और एक तरफ रख दें।
- बचे हुए घी को एक चौड़े बर्तन में गरम कर, कसा हुआ आटे का मिश्रण डालकर धिमी आँच पर, लगातार हिलाते हुए, धिमी आँच पर 8 से 10 मिनट तक पका लें। एक तरफ रखें।
- एक गहरी कढ़ाई में बचा हुआ दुध और 3/4 कप पानी को गरम कर, आटे का मिश्रण डालकर, लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट तक पका लें।
- शक्कर डालकर, लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 4 से 5 मिनट तक पका लें।
- इलायची पाउडर और बादाम के कतरन से सजाकर गरमा गरम परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 445 कैलरी |
प्रोटीन | 8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 55.1 ग्राम |
फाइबर | 4.7 ग्राम |
वसा | 20.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 6 मिलीग्राम |
सोडियम | 29.6 मिलीग्राम |