चीज़ से बने छोटे नाश्ते को बाज़ार से लाना ज़रुरी नहीं है। यहाँ देखे कि कैसे आप घर पर करारे चीज़ स्ट्रॉस् बनाकर अपने बच्चों को परोस सकते हैं। कहाँ इसे बनाने के लिए थोड़े अभ्यास की आवश्यक्ता होगी, विधी अनुसार बनाने से इसे बनाना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा। और क्या चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार के शानदार सामग्री डालने की ज़रुरत नहीं होती- केवल आपके रसोई में मिलने वाले आम सामग्री और बनाने का मज़ेदार तरीका।
चीज़ स्ट्रॉस् रेसिपी | चीज़ स्टिक्स् | - Cheese Straws recipe in Hindi
Method- मैदा को छानकर नमक मिला लें।
- मक्ख़न को मैदा में डालकर, अपनी ऊँगलीयों से रगड़कर ब्रेड क्रम्बस् जैसा बना लें।
- चीज़ और लाल मिर्च पाउडर अच्छी तरह मिला लें।
- बर्फ वाला ठंडा पानी (लगभग 1 टेबल-स्पून) डालकर सख्त आटा गूँथ लें।
- आटे कप 3 बराबर भाग में बाँटकर, सूखे मैदा का प्रयोग कर, प्रत्येक भाग को 150 मिमी (6") x 150 मिमी (6") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- चाकू का प्रयोग कर, 3/4" के चौड़े स्ट्रिप्स् में काटकर, प्रत्येक स्ट्रिप को 2 जगह से मोड़ लें।

- बिना तेल से चुपड़ी बेकिंग ट्रे में स्ट्रिप्स् को रखकर, पहले से गरम अवन में 200°c (400°f) के तापमान पर 15 मिनट के लिए बेक कर लें।

- तुरंत परोसें या हवा बंद डब्बे में रखें।

Nutrient values per straw
ऊर्जा | 34 कैलरी |
प्रोटीन | 0.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 3.5 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 1.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 61.2 mcg |
विटामिन बी 1 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 0 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 0 mcg |
कैल्शियम | 12.9 मिलीग्राम |
लोह | 0.2 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 14.9 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 6.4 मिलीग्राम |
जिंक | 0 मिलीग्राम |