सब कुछ सामग्री पर निर्भर करता है! अगर आपने सही समाग्री चुने हैं, तो आपका आधा काम हो गया है। खास तरीके से चुने गए सामग्री इस रैप को खास बनाते हैं। चीज़ बॉल्स् के चीज़ी स्वाद के उपर खट्टा सालसा और करारे कॉर्न चिप्स् सबको पसंद आयेगा।
चीज़ कॉर्न बॉल्स् रैप - Corn Cheese Balls Wrap recipe in Hindi
चीज़ कॉर्न बाल्स् के लिए- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में मक्ख़न गरम करें और आटा डालकर एक मिनट तक पका लें।
- दुध डालकर, धिमी आँच पर, मिश्रण के गाढ़ा होने तक और पॅन के किनारों से अलग होने तक, लगातार हिलाते हुए पका लें। ठंडा करने एक तरफ रख दें।
- क्रश की हुई मकई, हरी मिर्च, चीज़ और नमक को गाढ़े दुध में डालकर अच्छी तरह मिलायें।
- मिश्रण को 12 बराबर भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग को गोल बॉल बना लें।
- प्रत्येक बॉल को ब्रेड क्रम्बस् में रखकर सभी तरफ से लपेट लें।
- कढ़ाई में तेल गरम करें, और बॉल्स् को मध्यम आँच पर उनके सभी तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज़ में निकालकर एक तरफ रख दें।
पके हुए सालसा के लिए- गहरे पॅन में तेल गरम करें, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, हरी प्याज़ के सफेद भाग और शिमला मिर्च डालकर, प्याज़ के पार्दर्शी होने तक मध्यम आँच पर भुन लें।
- टमाटर, विनेगर, ऑरेगानो और नमक डालकर हल्के हाथों मिलायें और मध्यम आँच पर, लगातार हिलाते हुए 2-3 मिनट तक पकायें। एक तरफ रखें।
आगे बढ़ने की विधी- रोटी को साफ सूखी जगह पर रखें और बीच में 1/2 कप लैट्यूस रखें।
- उपर 3 चीज़ बॉल्स् रखें।
- पके हुए सालसा का 1/4 भाग और 2 टेबल-स्पून क्रश किये हुए कॉर्न चिप्स् छिड़कें और अच्छी तरह रोल कर बंद कर लें।
- बचे हुए सामग्री का प्रयोग कर 3 और रैप बनायें।
- प्रत्येक रैप पर टीशू पेपर लपेटकर तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति wrap
ऊर्जा | 647 कैलरी |
प्रोटीन | 15.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 78.3 ग्राम |
फाइबर | 6.6 ग्राम |
वसा | 32.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 30.3 मिलीग्राम |
सोडियम | 466.9 मिलीग्राम |