पतली कटी हुई भिंडी जो पूरी तरह से कुरकुरी और चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर से सजी हुई है। जिसका परिणाम एक स्वादिष्ट और कुरकुरी मसाला भिंडी है, जो पूरी तरह से एक कोकटेल नाश्ता है। आपको इस नाश्ते का हल्का तीखापन बहुत पसंद आएगा, जो इसके प्राकृतिक स्वाद को छुपाने की बजाय ओर बढ़ाता है।
क्रिस्पी मसाला भिंडी - Crispy Masala Bhindi recipe in Hindi
Method- एक गहरे बर्तन में सारी सामग्रियों को डालिए और अच्छे से मिलाइए।

- एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करिए और भिंडी, को थोडा- थोडा करके, हर तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलिए।

- तेल सोखने के लिए अवशोषी कागज़ पर रखिए।

- चाट मसाला डालकर सजाइए और गरमा गरम परोसिए।
सुलभ सुझाव- भिंडीको मसालों के साथ मिलाते ही तुरंत तल लीजिए, अन्यथा उसका पानी छुटने लगेगा ओर वह गीली हो जायेंगी, जिससे वह तलने के बाद कुरकुरी नहीं बनेगी.

पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 82 कैलरी |
प्रोटीन | 4.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 13.7 ग्राम |
फाइबर | 4.8 ग्राम |
वसा | 1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 292.5 मिलीग्राम |