दही कबाब रेसिपी | दही के कबाब | दही पनीर कबाब | 15 मिनट में कबाब | dahi ke kebab in hindi.
दही कबाब रेसिपी | दही के कबाब | दही पनीर कबाब | १५ मिनट में कबाब - Dahi Ke Kebab recipe in Hindi
दही कबाब बनाने की विधि- दही कबाब बनाने के लिए, एक गहरी कटोरी में सभी सामग्रियाँ डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- मिश्रण को 8 बराबर भागों में विभाजित करें और प्रत्येक भाग को 50 मि. मी. (2”) व्यास के गोल कबाब का आकार दें।
- प्रत्येक कबाब को ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें ताकि कबाब दोनों पक्षों से समान रूप से लेपित हो जाए।
- एक गहरे नॉन-स्टिक कड़ाही और में तेल गरम करें और एक समय में 2 दही कबाब डालकर वे दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के हो जाएँ, तब तक तल लें।
- दही कबाब को एक टिशू पेपर पर निकाल लें। हरी चटनी के साथ तुरंत परोसें।
आसान टिप:- विधि क्रमांक 4 पर, तलने के दौरान दही कबाब को बहुत बार न पलटें, अन्यथा वे टूट जाएंगे।
पोषक मूल्य प्रति kebab
ऊर्जा | 227 कैलरी |
प्रोटीन | 6.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 11.8 ग्राम |
फाइबर | 0.2 ग्राम |
वसा | 16.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 4 मिलीग्राम |
सोडियम | 6.2 मिलीग्राम |