खूंभ को भारतीय तरीके से पकाने का यह फ्रेश मशरुम करी बेहतरीन तरीका है। ताज़े हरा धनिया और उबले हुए प्याज़ का पेस्ट इस ग्रेवी को स्वाद से भरा और खूंभ के फीके स्वाद को पुरी तरह से ढ़क देता है। खूंभ को गरम पानी में 2 मिनट के लिए भिगोना ना भुले-यह ना सिर्फ खूंभ को नरम करता है, लेकिन उन्हें अच्छी तरह से साफ करने में भी मदद करता है।
फ्रेश मशरुम करी - Fresh Mushroom Curry recipe in Hindi
पेस्ट के लिए- एक गहरे बर्तन में प्याज़ और 1 कप पानी मिलायें और प्याज़ के नरम होने तक मध्यम आँच पर पका लें। हल्का ठंडा करने एक तरफ रख दें।
- लहसुन, अदरक और काजू डालकर मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। एक तरफ रख दें।
आगे बढ़ने की विधी- कढ़ाई में तेल गरम करें, इलायची, तमालपत्र और लौंग डालकर, कुछ सेकन्ड तक मध्यम आँच पर भुन लें।
- पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक मध्यम आँच पर भुन लें।
- गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अधरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलायें और मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पकायें।
- आँच धिमी कर, दही डालकर अच्छी तरह मिलायें। लगातार हिलाते हुए धिमी आँच पर 1 मिनट तक पकायें।
- खूंभ, धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें और 1-2 मिनट तक मध्यम आँच पर पकाऐं।
- गरमा गरम परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 160 कैलरी |
प्रोटीन | 3.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 8 ग्राम |
फाइबर | 0.7 ग्राम |
वसा | 12 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 6 मिलीग्राम |
सोडियम | 11.1 मिलीग्राम |