ब्रेड टोस्ट ( Bread toast )
Last Updated : Aug 03,2022


ब्रेड टोस्ट क्या है ? ग्लॉसरी | इसका उपयोग | स्वास्थ्य के लिए लाभ | रेसिपी |
Viewed 28202 times

ब्रेड टोस्ट क्या है? What is bread toast, toasted bread in Hindi?

स्लाईस की हुई ब्रेड को खूली आँच या टोस्टोर में पकाकर करारा बनाकर उन्हें ब्रेड टोस्ट कहते हैं। जब ब्रेड पर गर्माहट के सूखे स्त्रोत को लगाया जाता है, उपरी परत पत शक्कर और प्रोटीन पककर सुनहरा और भुरा रंग प्रदान करते हैं। ब्रेड को टोस्ट करने से यह ब्रेड को ना सिर्फ करारा और स्वादिष्ट बनाता है, साथ ही उपर रखे गये टॉपिंग को ब्रेड को नरम किये बिना रखने में मदद करता है। यह पुराने ब्रेड को पकाने का आम तरीका है।

ब्रेड को विभिन्न तरह से टोस्ट किया जा सकता है, जैसेः
• खूली आँचः यहाँ ब्रेड स्लाईस को एक सीख में फँसाकर आँच पर सुनहरा होने तक टोस्ट किया जाता है।
• इलेक्ट्रिक टोस्टरः ब्रेड स्लाईस को टोस्टर में रखकर, टोस्ट करने के स्तर को, ब्रेड के करारे और टोस्ट करने तक संतुलित किया जाता है। टोस्टर में ब्रेड फँसाने के बाद, गरम करने का धातू गरम होकर स्लाईस को सेटिंग के अनुसार टोस्ट करता है। टोस्ट होने के बाद, ब्रेड के टोस्ट अपने आप उपर आ जाते हैं।
• सालामेन्डर/ग्रिलः टोस्टर की तुलना में यह प्रयोग करने में कम अअसान होता है। फिर भी, जब टोस्ट का प्रयोग चीज़ वाले व्यंजन के आधार के रुप में किया जाया है, इस प्रक्रीया को चुना जाता है। शुरु करने के बाद, टॉपिंग को रखकर, टोस्ट को टॉपिंग के साथ पकाया जाता है।



ब्रेड टोस्ट चुनने का सुझाव (suggestions to choose bread toast, toasted bread)

• अच्छी तरह से टोस्ट की हुई ब्रेड दोनो तरफ से सुनहरे रंग की और करारी होगी।
• टोस्टर से निकली हुए ताज़े टोस्ट को चुनें क्योंकि यह थोड़े समय बाद कड़े हो जाते हैं।



ब्रेड टोस्ट के उपयोग रसोई में (uses of bread toast, toasted bread in Indian cooking)

• ब्रेड टोस्ट सुबह के नाश्ते में अकसर खाया जाता है। बस आप अच्छी तरह से टोस्ट की हुई ब्रेड पर मक्ख़न, जॅम, मारमलेड या अन्य स्प्रेड लगाकर इसका मज़ा लें।
• साथ ही इसका प्रयोग टोस्ट सेन्डविच बनाने के लिए किया जाता है, जहाँ दो टोस्ट के स्लाईस को सब्ज़ी, अंडे आदि के साथ सेन्डविच किया जाता है।
• इसका प्रयोग अकसर बीन्स् ऑन टोस्ट, एग ऑन टोस्ट आदि के आधार के रुप में किया जाता है।
• मक्ख़न लगे टोस्ट पर शक्कर और दालचीनी छिड़कर सिनमन टोस्ट बनाऐं।
• सादे या स्वाद भरे ब्रेड स्लाईस के टुकड़े काटकर उन्हें टोस्ट करें और ब्रेड क्रूटॉन्स् बनायें, जिनका प्रयोग सूप, सलाद आदि में किया जाता है।
• बचे हुए ब्रेड टोस्ट को पीसकर उनके ब्रेड क्रम्बस् बनाए जा सकते हैं।
• विभिन्न प्रकार के ब्रेड से बने टोस्ट, क्रैकर्स के अच्छे विकलप है।
• ब्रेड स्लाईस को विभिन्न आकार में काटकर टोस्ट करें। इनका प्रयोग कैनपीस् के आधअर के रुप में किया जा सकता है और उपर सब्ज़ीयाँ, चीज़, मकई, बेक्ड बीन्स् आदि डाले जा सकते हैं।



ब्रेड टोस्ट संग्रह करने के तरीके

ब्रेड टोस्ट का प्रयोग ताज़ा करना बेहतर होता है।



क्या ब्रेड टोस्ट हेल्दी है? (is bread toast, toasted bread healthy in Hindi)
सफेद ब्रेड टोस्ट मैदे से बनी होती है जिसे संसाधित किया जाता है और इस प्रकार कार्बोहाइड्रेट में उच्च होता है और इसलिए ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत भी होता है। पर, ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्केल पर उच्च होने के कारण, मोटापे और मधुमेह वाले लोगों को इसके सेवन की सलाह नहीं दी जाती है। इसके अलावा, सफेद ब्रेड अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से रहित है क्योंकि वे मैदे के प्रसंस्करण में खो जाते हैं। सफेद ब्रेड की बजाय होल व्हीट ब्रेड, मल्टीग्रेन ब्रेड या बादाम का ब्रेड एक अच्छा विकल्प है।






Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews