बनाने में बेहद आसान लेकिन बहुत ही स्वादिष्ट। इन गुड़े से बने पॅनकेक को सीधे गरमा गरम पॅन से निकालकर परोसें। हरी मिर्च का पेस्ट और गुड़ इस व्यंजन को एक नया तीखा-मीठा स्वाद प्रदान करते हैं। अगर पॅनकेक बनाने में मुश्किल हो, तो थोड़ा पानी मिलायें।
जैगरी पॅनकेक - Jaggery Pancake recipe in Hindi
Method- सभी सामग्री को 3/4 कप पानी के साथ एक बाउल में मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें और मुलायम घोल बना लें। एक तरफ रख दें।
- मिनी नॉन-स्टिक उत्तपा पॅन गरम करें और थोड़े तेल के साथ चुपड़े।
- प्रत्येक ढाँचे में 2 टेबल-स्पून घोल डालें और अच्छी तरह फैलाकर 75 मिमी (3") व्यास के गोल आकार में फैला लें।
- थोड़े तेल का प्रयोग कर, उनके दोनो तरफ सुनहरा होने तक पका लें।
- विधी क्रमांक 3 और 4 को दोहराकर पॅनकेक का और बैच बना लें।
- तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति mini pancake
ऊर्जा | 50 कैलरी |
प्रोटीन | 0.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 6.2 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 2.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 0.4 मिलीग्राम |