पनीर लच्छा पराठा | लच्छा पराठा रेसिपी | lachha paneer paratha recipe in hindi |
इन क्रिस्पी (खस्ता) और रिंग्ड (छल्लेदार) पराठों की एक झलक ही आपके मुंह में पानी लाने के लिए काफी है! इन स्वादिष्ट कैल्शियम से भरपूर पनीर के साथ बनाए गए शानदार गेहूं के पराठों को बंगाली स्टाइल में विशेष प्रक्रिया का उपयोग करते हुए रोल किया जाता हैं, जिससे यह बेहद स्वादिष्ट और आकर्षित दिखते हैं. एक अच्छी सब्जी के साथ गरमा गरम परोसें.
पनीर लच्छा पराठा - Lachha Paneer Paratha recipe in Hindi
तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :    
६ पराठा के लिये
पनीर लच्छा पराठा बनाने के लिए- एक गहरे कटोरे में सारी सामग्रियों को मिलाएं और पर्याप्त पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लीजिए।
- आटे को ४ समान भागों बांट लीजिए।
- आटे के एक भाग को थोड़े आटे का प्रयोग करते हुए २00 मिमी (८'') के व्यास गोल आकार में बेल लीजिए।
- बेला हुआ एक भाग को एक सूखी फ्लैट रखें, थोड़ा तैयार पेस्ट समान रूप से उसके पर फैलाएं और फिर उसके ऊपर एक और बेला हुआ भाग रखें।
- २ और परतों को बनाने के लिए चरण ४ को दोहराएं।
- इसे एक किनारे से दूसरे किनारे तक कसकर रोल करें और ६ बराबर भागों में काट लें।
- अपनी हथेलियों के बीच एक हिस्से को समतल करें और फिर से १५० मिमी (६'') के व्यास गोल आकार में थोड़े गेहूं का आटा का उपयोग करके बेल लीजिए।
- नॉन-स्टिक तवे को गरम कर लीजिए और पनीर लच्छा पराठा को थोड़ा सा तेल लगाकर जब तक यह दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग का ना हो, तब तक पराठे को पकाएं।
- ५ और पनीर लच्छा पराठा बनाने के लिए ७ और ८ चरणों को दोहराएं।
- पनीर लच्छा पराठा तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति paratha
ऊर्जा | 206 कैलरी |
प्रोटीन | 4.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 19 ग्राम |
फाइबर | 3.1 ग्राम |
वसा | 12.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 5.5 मिलीग्राम |