मकई की रोटी एक कुरकुरा एहसास देती है, जो इसे काफी हद तक अनोखा बनाती है। यह उर्जा देने वाला व्यंजन हैं, जिसे आप चाहे नाश्ते में या दोपहर के भोजन मे परोसें, यह आपकी व्यंजन सूची को एक नया रूप देगा। और क्या ? इसके साथ आपको कुछ और व्यंजन बनाने की भी जरुरत नहीं पडेगी। आप इस शानदार व्यंजन को बस दही या आचार के साथ परोस सकते हैं।
मकई की रोटी - Makai Ki Roti ( Kadhai and Tava Delights) recipe in Hindi
Method- एक गहरे बर्तन में मकई का आटा डालिए और पर्याप्त गरम पानी का उपयोग करते हुए नरम आटा गुंधिये।
- आटे को 6 बराबर भागों में बाँट लीजिए और उसे 125 मिमी. (5”) व्यास के गोल आकार में, थोड़े चावल के आटे की मदद से बेल लीजिए।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करिए और प्रत्येक रोटी को, थोड़े तेल की मदद से, दोनों तरफ से सुनहरी होने तक पकाइए।
- गरमा गरम परोसिए।
पोषक मूल्य प्रति roti
ऊर्जा | 79 कैलरी |
प्रोटीन | 1.1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 12 ग्राम |
फाइबर | 1.1 ग्राम |
वसा | 3.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 0.8 मिलीग्राम |