मैंगो केक रेसिपी | एगलेस मैंगो केक | आम का केक मैंगो स्पंज केक | मैन्गो केक - Mango Sponge Cake, Mango Cake
द्वारा तरला दलाल
13 Jul 2020
This recipe has been viewed 798 times
मैंगो केक रेसिपी | एगलेस मैंगो केक | आम का केक मैंगो स्पंज केक | मैन्गो केक | mango sponge cake in hindi.
मैंगो केक रेसिपी | एगलेस मैंगो केक | आम का केक मैंगो स्पंज केक | मैन्गो केक - Mango Sponge Cake, Mango Cake recipe in Hindi
मैंगो केक बनाने की विधि- मैंगो केक बनाने के लिए, एक मिक्सर में आम के क्यूब्स और चीनी मिलाएं और स्मूद होने तक पीस लें। एक तरफ रख दें।
- एक गहरे बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और एक तरफ रख दें।
- एक गहरे बाउल आम का मिश्रण, पिघला हुआ मक्खन, कन्डेन्स्ड मिल्क और वेनिला एसेंस डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- मैदे का मिश्रण और दूध डालें और धीरे से एक स्पैटुला का उपयोग करके मोड़ें।
- बैटर को एक ग्रीस किए हुए और डस्ट किए हुए (greased and dusted) 175 मि. मी. (7”) व्यास के एल्यूमीनियम टिन में डालें।
- मिश्रण को समान रुप से फैलाने के लिए इसे थोड़ा टैप करें।
- इसे प्री-हीटेड ओवन में १८०°से (३६०°फ) पर 25 मिनट के लिए बेक करें। थोड़ा ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- मैंगो केक को डिमोल्ड करें, इसे 6 बराबर वेज में काटें और सर्व करें।
पोषक मूल्य प्रति slice
ऊर्जा | 410 कैलरी |
प्रोटीन | 7.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 60 ग्राम |
फाइबर | 0.3 ग्राम |
वसा | 15.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 36.3 मिलीग्राम |
सोडियम | 342 मिलीग्राम |