विस्तृत फोटो के साथ मसाला चीज़ टोस्ट | स्पाइसी मसाला चीज़ टोस्ट | मसाला टोस्ट की रेसिपी
-
मसाला चीज़ टोस्ट एक क्विक और आसान स्नैक का विकल्प है। आप इस चीज़ मसाला टोस्ट रेसिपी को बनाने के लिए अपनी बची हुई सब्जी या आलू भाजी का भी उपयोग कर सकते हैं। ओपन-टोस्ट रेसिपीको बनाने के कई तरीके हैं। आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर सकते हैं और वेज ओपन-टोस्ट रेसिपी का वर्गीकरण कर सकते हैं। यहाँ मेरे पसंदीदा क्विक और आसान ओपन टोस्ट वेज रेसिपी में से कुछ हैं:
-
मसाला चीज़ टोस्ट के लिए मसाला टॉपिंग बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। तेल को मक्खन या घी से बदला जा सकता है।
![]()
-
तेल गरम होने के बाद प्याज़ डालें।
![]()
-
लहसुन का पेस्ट डालें। अगर आपको अपना भोजन मसालेदार पसंद है, तो होममेड चिली गार्लिक पेस्ट का उपयोग करें।
![]()
-
अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ मिनट तक या प्याज के नरम होने तक भूनें।
![]()
-
मिली-जुली सब्जियाँ डालें। हमने पत्तागोभी , फूलगोभी और फण्सी का उपयोग किया है।
![]()
-
२ मिनट के लिए या जब तक सब्जियां नरम नहीं होती हैं तब तक भूनें।
![]()
-
आलू डालें। इस रेसिपी में हमने जिन सब्जियों का जिक्र किया है, उनके अलावा आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी जैसे कि कटी हुई शिमला मिर्च, टमाटर, उबले हुए कॉर्न या हरे मटर डाल सकते हैं। हम केवल १/४ कप आलू का उपयोग कर रहे हैं जिसके लिए आपको केवल एक छोटे आलू की आवश्यकता हो सकती है। आलू को माइक्रोवेव में उबालने के लिए हमारी क्विक और आसान रेसिपी देखें माइक्रोवेव में आलू उबालने का आसान तरीका।
![]()
-
मिर्च पाउडर डालें। अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है।
![]()
-
नींबू का रस और धनिया डालें। यदि आपके पास ताजा नींबू नहीं है, तो चटपटे स्वाद के लिए थोड़ा चाट मसाला या आमचूर डाल सकते है।
![]()
-
नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। मध्यम आंच पर १ मिनट तक पकाएं और एक तरफ रख दें।
![]()
-
मसाला चीज़ टोस्ट बनाने के लिए, टॉपिंग को ४ बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।
-
सभी ४ ब्रेड स्लाइस को एक साफ, सूखी सतह पर रखें और थोड़ा सा मक्खन फैलाएं। हमने गहेूं के ब्रेड स्लाइस जीसे ब्राउन ब्रेड भी कहा जाता है उसका उपयोग किया है, आप व्हाइट ब्रेड, मल्टीग्रेन ब्रेड या यहां तक कि मसाला ब्रेड लोफ जैसे किसी भी वेरिएंट ब्रेड का उपयोग कर सकते हैं। मक्खन की जगह आप होममेड व्हाइट बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
![]()
-
टॉपिंग के एक हिस्से को फैलाएं।
![]()
-
प्रत्येक बटर ब्रेड स्लाइस पर १ टेबल-स्पून चीज़ छिड़कें। हमने प्रोसेस्ड चीज़ का उपयोग किया है लेकिन आप अपनी पसंद के कोई भी चीज़ का उपयोग कर सकते है जैसे की चेड्डार चीज़, मोज़रैला चीज़ या पारमेसान चीज़।
![]()
-
पहले से गरम ओवन में २००°C (४००°F) पर १५ मिनट के लिए बेक करें। यदि आपके पास ओवन नहीं है और आप एक क्विक विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो मसाला चीज़ टोस्ट को गरम तवे पर रखें, कवर करें और चीज़ पिघलने तक पकाएं।
![]()
-
मसाला चीज़ टोस्ट को तिरछा काटें।
![]()
-
स्पाइसी मसाला चीज़ टोस्ट को टमाटर केचप के साथ तुरंत परोसें। इसे और अधिक मसालेदार बनाने के लिए, आप सैंडविच हरी चटनी लगा सकते हैं। इसके अलावा, कई स्ट्रीट साइड टोस्ट में थोड़ा कुरकुरापन जोडने के लिए सेव छिड़की जाती है, आप चाहें तो ऐसा भी कर सकते हैं।
![]()
-
अगर आपको मसाला चीज़ टोस्ट की यह रेसिपी अच्छी लगी हो तो इन अन्य चटपटे वेज टोस्ट रेसिपीज़ जैसे कि चिली चीज़ टोस्ट, गार्लिकि कॉर्न, टमॅटो एण्ड चीज़ टोस्ट और टोमैटो चीज़ टोस्ट को भी आज़माएँ।