सूखे मसालों के साथ टिण्डा का प्रयोग कर एक झटपट और आसानी से बनने वाली सब्ज़ी। टिण्डे केवल कुछ ही मौसम मे मिलते हैं और यह बारीश के मौसम में आसानी से मिलते हैं। मुलायम छिल्के वाले टिण्डे, दरदरे छिल्के वाले टिण्डे से बेहतर होते हैं।
मसाला टिण्डा आप टेंगी ग्रीन मूंग दाल , मकई की रोटी और स्पाईसी कचूम्बर के साथ परोसें और सम्पूर्ण भोजन का मज़ा लें।
मसाला टिण्डा - Masala Tinda, Tinda Ki Subzi recipe in Hindi
Method- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें और ज़ीरा डालें।
- जब बीज चटकने लगे, टिण्डा, हल्दी पाउडर और 1/4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढ़क्कन से ढ़ककर धिमी आँच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए 10 मिनट तक पका लें।
- लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच मे हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 3 से 4 मिनट तक पका लें।
- तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 100 कैलरी |
प्रोटीन | 2.2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 5.2 ग्राम |
फाइबर | 1.5 ग्राम |
वसा | 7.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 53.9 मिलीग्राम |