मिनी इडली, जिसके घोल में बहुत सारा पालक मिलाया गया है, वह एक बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन है। ईन इडलियों को हम साम्भर की बजाय कोकोनट सॉस के साथ परोसेंगे, जिसमें थोडी-सी हरी मिर्च डालकर तीखापन दिया गया है। मिनी इडली इन कोकोनट सॉस एक बहुत ही अनोखा नाश्ता है, पर याद रहे कि इसे गरमा गरम ही परोसें।
मिनी इडलिस इन कोकोनट सॉस - Mini Idlis in Coconut Sauce recipe in Hindi
कोकोनट सॉस के लिए- एक बडे नॉन-स्टिक पेन में तेल गरम करिए और उस में जीरा डालिए।
- जब जीरा चटखने लगे, उसमे करी पत्ते, हरी मिर्च, नारियल का दूध, नमक, निम्बू का रस, पीसी हुई चीनी और कोर्नफ्लार-पानी का घोल डालिए, अच्छे से मिलाइए और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट, लगातार हिलाते हुए, पकाइए। एक तरफ रख दीजिए।
इडली के लिए- पर्याप्त गरम पानी में पालक के पत्तों को डालिए और 1 से 2 मिनट हल्का सा उबालिए।
- छानिए, ठंडा करिए और मिक्सर में पिसकर एक मुलायम प्यूरी तैयार करिए।
- एक गहरे बर्तन में इडली का घोल, पालक की प्यूरी और नमक डालिए और अच्छे से मिलाइए।
- प्रत्येक चुपड़े हुए मिनी इडली के मोल्ड में थोडा घोल डालिए और 6 से 7 मिनट के लिए स्टीमर में स्टीम कर लीजिए।
- ठंडा करिए, मोल्ड से निकालिए और एक तरफ रख दीजिए।
आगे की विधि- एक सिज़लर प्लेट या तवे को अत्यधिक गरम करिए।
- उस पर ¼ बनाया हुआ कोकोनट सॉस डालिए और 1 मिनट, पकाइए।
- उस पर मिनी इडली और बचा हुआ कोकोनट सॉस डालिए और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट, बिच बिच में हिलाते हुए, पकाइए।
- कोकोनट सॉस से हरी मिर्च को निकाल कर फेंक दीजिए और तुरंत परोसिए।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 270 कैलरी |
प्रोटीन | 3.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 18.8 ग्राम |
फाइबर | 2.6 ग्राम |
वसा | 19.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 26.9 मिलीग्राम |