भारत के अन्य राज्य की तुलना में, राजस्थानी खाने में मूली का प्रयोग काफी मात्रा में किया जाता है, जहाँ इसका प्रयोग अकसर सलाद के रुप मे किया जाता है। इस सादी मूंग दाल को मूली तेज़ और तीखा स्वाद प्रदान करता है। और अन्य सभी पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन की तरह, इसमें भी घी का तड़का लगाया गया है। कुछ घरों में मूली के नरम पत्ते भी डाले जाते हैं, जो इस दाल को और भी स्वादिष्ट बनाता है। आप भी ऐसा कर सकते हैं!
मूली मूंग दाल - Mooli Moong Dal recipe in Hindi
Method- मूली, मूंग दाल, हल्दी पाउडर, नमक और 2 कप पानी को एक प्रैशर कुकर मे अच्छी तरह मिला ले और 3 सिटी तक प्रैशर कुक कर लें।
- ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें।
- एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी गरम करें, ज़ीरा, तेज़पत्ता और लौंग डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- हरी मिर्च, अदरक, हींग, लाल मिर्च पाउडर और पकी हुई मूली-दाल का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला ले और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2-3 मिनट तक पका लें।
- धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- गरमा गरम परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 123 कैलरी |
प्रोटीन | 6.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 16.2 ग्राम |
फाइबर | 2.9 ग्राम |
वसा | 3.6 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 18.2 मिलीग्राम |