नारीयल की मिठी रोटी एक मशहुर स्वादिष्ट व्यंजन पुरन पोली का एक विकल्प है, जिसे गेहूँ के आटे से बनाकर एक हल्का भरवां मिश्रण बनाया गया है। आटे में थोड़ा नमक मिलाने से यह भरवां मिश्रण की मीठास बढ़ाने में मदद करता है। आप इसमें अपनी पसंद अनुसार जायफल और शक्कर की मात्रा को कम या ज़्यादा कर सकते हैं।
नारीयल की मिठी रोटी - Nariyal Ki Meethi Roti recipe in Hindi
आटे के लिए- आटे, घी और नमक को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- थोड़े पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूँथ लें और एक तरफ रख दें।
भरवां मिश्रण के लिए- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में घी गरम करें, नारीयल डालकर, लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 5 से 7 मिनट तक पका लें।
- आँच से हठाकर, शक्कर, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मिश्रण को 6 बराबर भाग में बाँटकर एक तरफ रख दें।
आगे बढ़ने की विधी- आटा गूंथ कर 6 बराबर भाग में बाँट लें।
- आटे के प्रत्येक भाग को 175mm. (7") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- रोटी को चपटी सूखी जगह पर रखें और तैयार भरवां मिश्रण के एक भाग को आधी रोटी में रखकर, चंद्राकार में मोड़ लें।
- नॉन-स्टिक तवा गरम करें और रोटी को थोड़े घी का प्रयोग कर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
- बचे हुए आटे और भरवां मिश्रण का प्रयोग कर 5 और रोटी बना लें।
- तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति roti
ऊर्जा | 239 कैलरी |
प्रोटीन | 2.5 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 25.1 ग्राम |
फाइबर | 2 ग्राम |
वसा | 14.3 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 3.3 मिलीग्राम |