यह सरल और स्वादिष्ट नाश्ता डाबिटिक्स और वजन घटाने वालों के लिए असली दावत है।
चकली एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जिसे आमतौर पर तला जाता है और इसमें खूब सारी कैलरी होती है और यदि इसे दक्षिण भारतीय शैली में बनाया जाता है तो यह हाई ग्लायसीमिक इंडेक्स वाली सामग्री - चावल के आटे का भी उपयोग करता है।
बेसन (इसका ग्यायसीमिक इंडेक्स कम होने के कारण यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायता करता है) और 1 टी-स्पून तेल का उपयोग करके ओवन में बेक करके उन्हें बनाने का तरीका यहाँ दिया गया है। जब भी भूख सताए तो आप इन्हें किसी भी समय खा सकते हैं।
नॉन फ्राइड बेसन चकली - Non Fried Besan Chakli, Diabetic Friendly recipe in Hindi
Method- सारी सामग्रियों को एक गहरे बाउल में डालिए, अच्छी तरह से मिलाइए और पर्याप्त पानी का उपयोग करके गूंद कर मुलायम लोई बनाइए.
- मिश्रण को चकली प्रेस में डालिए और चुपड़ी हुई बेकिंग ट्रे पर लोई को प्रेस करके गोलाकार में निकालिए, मध्य से बाहर की ओर घुमाते हुए करीब 50 मि. मी. (1 1/2") व्यास की चकली बनाइए. आपको करीब 25 चकलियाँ मिलेंगी.
- उन्हें पहले से गर्म किए गए ओवन में 180°से. (360°फे. ) पर 30 मिनट तक बेक कीजिए.
- ठंडा करें और हवाबंद डिब्बे में रखिए.
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 169 कैलरी |
प्रोटीन | 7.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 24.6 ग्राम |
फाइबर | 5.9 ग्राम |
वसा | 4.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0.3 मिलीग्राम |
सोडियम | 25.8 मिलीग्राम |