पालक और पनीर से बेहतरीन सब्ज़ी बन सकती है ना? यहाँ आप देख सकते हैं कि कैसे इन दोनो के मेल से स्वादिष्ट रोटीयाँ भी बनाई जा सकती है! चावल और रागी के आटे के अनोखे मेल का प्रयोग कर, यह पालक पनीर रोटी बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट बनते हैं।
पालक पनीर रोटी - Palak Paneer Roti recipe in Hindi
Method- सभी सामग्री को एक गहरे बाउल मे मिलाकर, ज़रुरत हो उतने गुनगुने पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ ले।

- आटे को 6 भागों में बाँट लें और थोड़े सूखे चावल के आटे का प्रयोग कर, 100 मिमी. (4") व्यास के गोल आकार में बेल लें।

- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोड़े तेल का प्रयोग कर, प्रत्येक रोटी को उनके दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।

- ताज़े दही और अपने पसंद के अचार के साथ तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति roti
ऊर्जा | 72 कैलरी |
प्रोटीन | 2.1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 11 ग्राम |
फाइबर | 1 ग्राम |
वसा | 2.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 4 मिलीग्राम |