महाराष्ट्रीयन पंचामृत रेसिपी | खट्टा मीठा पंचामृत | पंचामृत | पंचामृत कैसे बनाये | panchamrut in hindi | with 16 amazing images.
महाराष्ट्रीयन पंचामृत रेसिपी | खट्टा मीठा पंचामृत | पंचामृत | पंचामृत कैसे बनाये - Panchamrut recipe in Hindi
महाराष्ट्रीयन पंचामृत बनाने की विधि- महाराष्ट्रीयन पंचामृत बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें सरसों डालें।
- जब बीज चटकने लगे, तब करी पत्ता डालें और धीमी आंच पर 10 सेकंड के लिए भूनें।
- मेथी के दाने डालें और धीमी आंच पर 10 सेकंड के लिए भूनें।
- हींग डालें और धीमी आंच पर 10 सेकंड के लिए भूनें।
- हल्दी पाउडर डालें और धीमी आंच पर 10 सेकंड के लिए भूनें।
- इमली का पल्प, मिर्च पाउडर, किशमिश, काजू, गुड़ और 1/4 कप पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट या गुड़ के गलने तक पकाएँ।
- मूंगफली का पाउडर, सूखा नारियल का पाउडर, तिल का पाउडर, 1/2 कप पानी, गोडा मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 1 से 2 मिनट या मिश्रण में उबाल आने तक पकाएँ।
- महाराष्ट्रीयन पंचामृत को गर्म - गर्म परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 286 कैलरी |
प्रोटीन | 6.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 28.1 ग्राम |
फाइबर | 2.8 ग्राम |
वसा | 17.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 6 मिलीग्राम |