एक गिलास पन्हे से ज़्यादा ताज़ा और कुछ नहीं है। यह ठंडा और मज़ेदार, खट्टा-मीठा और सभी तरह से पर्याप्त होता है। उबली हुई कच्ची कैरी से बना और इलायची और केसर के स्वाद से भरा, यह ठंडक प्रदान करने वाला गर्मी का पेय आपके शरीर में पानी कम होने से बचाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप पहले स्कावश को बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं, जिससे जब भी आपका मन करे, आप इसे बनाकर पी सके।
पन्हा - Panha ( Gujarati Recipe) in Hindi
Method- कैरी को एक गहरे बाउल में मसलकर, गुदा छान लें।
- शक्कर, इलायची और केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- बोतल में डालकर, फ्रिज में रख दें।
- परोसने के तुरंत पहले, आम के मिश्रण को 4 अलग-अलग गिलास में बराबर मात्रा में डालें और उपयुक्त मात्रा में ठंडा पानी डालेँ।
- ठंडा परोसें।
पोषक मूल्य प्रति ग्रामlass
ऊर्जा | 157 कैलरी |
प्रोटीन | 0.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 39.6 ग्राम |
फाइबर | 1.3 ग्राम |
वसा | 0.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 1.4 मिलीग्राम |