आलू खिचड़ी रेसिपी | फराली आलू की खिचड़ी | पोटैटो खिचड़ी | कसे हुए आलू की खिचड़ी - Potato Khichdi , Faraal Aloo Khichdi
द्वारा तरला दलाल
08 Jul 2020
This recipe has been viewed 2323 times
आलू खिचड़ी रेसिपी | फराली आलू की खिचड़ी | पोटैटो खिचड़ी | कसे हुए आलू की खिचड़ी | फराली शींग बटाटा खिचड़ी | potato khichdi in hindi.
आलू खिचड़ी रेसिपी | फराली आलू की खिचड़ी | पोटैटो खिचड़ी | कसे हुए आलू की खिचड़ी - Potato Khichdi , Faraal Aloo Khichdi recipe in Hindi
आलू खिचड़ी बनाने की विधि- आलू खिचड़ी बनाने के लिए, आलू को छीलेकर मोटा कस लें। मलिनकिरण (discoloration) से बचने के लिए उन्हें पर्याप्त पानी में डालें। छान लें।
- अपनी हथेलियों के बीच में निचोड़कर पानी को पूरी तरह से निकाल दें। एक तरफ रख दें।
- एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और करी पत्ते डालें और मध्यम आँच पर 30 सेकंड के लिए भूनें।
- आलू और नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और धीमी आंच पर 8 मिनट तक या आलू के पकने तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- हरी मिर्च की पेस्ट, नींबू का रस, धनिया और मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 2 मिनट तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएँ।
- चीनी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 1 मिनट तक पकाएँ।
- आलू खिचड़ी को गर्म - गर्म परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 303 कैलरी |
प्रोटीन | 5.1 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 36.7 ग्राम |
फाइबर | 3.3 ग्राम |
वसा | 15.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 17.3 मिलीग्राम |