रास्थानी पाकशैली हमें अपने आम लेकिन स्वादिष्ट व्यंजन के साथ अचंभित करती है। कम से कम सामग्री के प्रयोग के बाद भी और अकसर बिना ताज़ी सब्ज़ी या हरी भाजी के प्रयोग के बिना, राजस्थानी उनकी रोटी और चावल के साथ परोसने के लिए संपूर्ण और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए जाने जाते हैँ। बाजरा की रोटी के साथ परोसी जाने वाली राबड़ी एक ऐसा ही उदाहरण है, जहाँ दही और बाजरा के आटे को स्वाद के लिए केवल नमक और हींग के साथ कुछ मिनट के लिए साथ पकाया जाता है। फिर भी रबाड़ी इतनी स्वादिष्ट लगती है, कि यह रोटी को आम से ज़्यादा स्बादिष्ट बनाती है! केवल इस बात का ध्यान रखें कि राबड़ी को परोसने से पहले ठंडा ज़रुर कर लेँ।
राबड़ी विद बाजरा रोटी - Raabdi with Bajra Roti recipe in Hindi
तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :    
४ मात्रा के लिये
राबड़ी के लिए- बाजरा का आटा, दही और 2 कप पानी को एक गहरे बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें और फेंट लें। एक तरफ रख दें।
- एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में घी गरम करें, हींग डालकर मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- बाजरा-दही का मिश्रण और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर, लगातार हिलाते हुए, 3 मिनट तक पका लें।
- पुरी तरह ठंडा होने दें।
परोसने का तरीका- राबड़ी को बाजरा रोटी के साथ तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 71 कैलरी |
प्रोटीन | 2 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 6.1 ग्राम |
फाइबर | 0.8 ग्राम |
वसा | 3.6 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 4.6 मिलीग्राम |
सोडियम | 6.2 मिलीग्राम |