जल्दबाज़ी नहीं, बरबादी नहीं! यह एक आसानी से और फटाफट बनने वाला व्यंजन, जिसे बचे हुए चावल से झटपट बनाया जा सकता है। इस वघारेला भात के विकल्प के रुप में, आप तड़के के बाद इसमें भुने हुए प्याज़ भी मिला सकते हैं। इसे ताज़े दही के साथ परोसें, जो इसके तीखे स्वाद के साथ जजता है।
वघारेला भात - Vagharela Bhaat ( Gujarati Recipe) in Hindi
Method- चावल, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक को एक प्लेट में अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें।
- एक नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें और सरसों डालें।
- जब बीज चटकने लगे, हींग डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- चावल का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर 2-3 मिनट के लिए, बीच में एक बार हिलाते हुए पका लें।
- ताज़े दही के साथ गरमा गरम परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा | 243 कैलरी |
प्रोटीन | 3.8 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 43.8 ग्राम |
फाइबर | 2.3 ग्राम |
वसा | 5.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 3.9 मिलीग्राम |