कुट्टू का आटा ( Buckwheat flour )

कुट्टू का आटा क्या है ? ग्लॉसरी, कुट्टू का आटा का उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी Viewed 38639 times

कुट्टू का आटा क्या है?

कुट्टू एक पौधे की फसल है जो मुख्य रूप से एक प्रकार का अनाज है। यह आमतौर पर गर्मियों के महीनों में उगाया जाता है और फसल तब काटी जाती है जब पौधे लगभग दो से चार फीट ऊंचाई के होते हैं। पौधों को परिपक्व होने में लगभग दो महीने लगते हैं, जिसके बाद उन्हें सूखने के लिए ढेर में जमा किया जाता है। सूखे पौधों को थ्रेश किया जाता है और फिर उनके कठोर बाहरी आवरण को निकाल दिया जाता है। कुट्टू को पूरी तरह से सुखाया जाता है ताकि वे बासी न हो जाएं। फिर उन्हें बाहरी चोकर के साथ पीसा जाता है जो फाइबर और अन्य पोषक तत्वों में उच्च होते हैं। परिणामस्वरूप चोकर कुट्टू के आटे को हल्के भूरे रंग के साथ थोडे गहरे भूरे रंग में बदल देता है।



कुट्टू का आटा के उपयोग रसोई में (uses of buckwheat flour, kuttu ka atta, kuttu flour in cooking)


पराठे में इस्तेमाल होने वाला एक प्रकार का  कूट्टू का आटा, buckwheat flour used in parathas in hindi |

एक पारंपरिक मेक्सिकन तरह का भरवां मिश्रण, इन बकव्हीट पराठों को स्वाद प्रदान करता है, जिसे एक संपूर्ण आहार बनाने के लिए केवल एक बाउल भर सूप की आवश्यक्ता है। इन स्वादिष्ट पराठों में, कूट्टू के आटे को मकई के आटे से भी बदला जा सकता है।

स्वस्थ स्नैक्स में कुट्टू का आटा उपयोग किया जाता है |  kuttu used in healthy snacks in hindi |

यहाँ एक मज़ेदार बेक्ड कूट्टू की पुरी जो स्वास्थ्यदायक रूप दिया गया है। हमने इस नुस्खे में कट्टू के आटे का प्रयोग किया है क्योंकि यह रक्तशर्करा और कोलेस्ट्रॅाल के स्तर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करता है।

कुट्टू का आटा के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of buckwheat flour, kuttu ka atta, kuttu flour in hindi)

कुट्टू का आटा आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत है और एनीमिया (anaemia ) को रोकने के लिए अच्छा है। फोलेट से भरपूर, यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी अच्छा भोजन माना जाता है। कूट्टू में उच्च फाइबर है, जो आपके दिल को स्वस्थ है और मधुमेह के लिए भी अनुकूल रखता है। कूट्टू प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है और शाकाहारियों के लिए उत्कृष्ट विकल्प है। कूट्टू के 13 लाभ यहाँ देखें और पढें  यह आपके लिए क्यों अच्छा है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स of कुट्टू का आटा, Buckwheat Flour 

कुट्टू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 49 होता है, जो कम गिना जाता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स का मतलब आपके रोज़ के खाने में पाए जाने वाला कार्बोहाइड्रेट युक्त पदार्थ आपके रक्त शर्करा या ग्लूकोज़ के स्तर को कितनी तेज़ी से बढता है उसका क्रम होता है। 0 से 50 तक के खाद्य पदार्थ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, 51 से 69 तक के खाद्य पदार्थ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम होता है और 70 से 100 तक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स उच्च माना जाता है। उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले पदार्थ वजन घटाने और मधुमेह के लिए उपयुक्त नहीं होते। कुट्टू का आटा जैसे खाद्य पदार्थ जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह धीरे–धीरे अवशोषित होते हैं, इसलिए यह पदार्थ रक्त शर्करा को तुरंत बढ़ने नहीं देते। ऐसे पदार्थ वजन घटाने के लिए और मधुमेह के लिए उपयुक्त होते हैं।