ग्वार फली ( Cluster beans )

ग्वार फली क्या है ? ग्लॉसरी, इसका उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी Viewed 12153 times

अन्य नाम
ग्वार, गवार, ग्वारफली, गवारफली, गवारफल्ली, क्लस्टर बीन

ग्वार फली क्या है?


ग्वार फली या क्लस्टर बीन, एक वार्षिक सब्जी है, जो ग्वार गम का अच्छा स्रोत है। ग्वार को हरी बीन के रूप में खाया जा सकता है, लेकिन यह ग्वार गम का अधिक महत्वपूर्ण स्रोत है। युवा, ताजी गवारफल्ली छोटी फली वाली एक पतली और लंबी सब्जी है। यह एक बहुत लोकप्रिय सब्जी है। उनकी मूल उपज भारत की है और व्यापक रूप से न केवल आंध्र प्रदेश में, बल्कि पूरे देश के अन्य हिस्सों में (शुष्क और गर्म क्षेत्रों में) भी उगाई जाती है।

युवा, ताजी ग्वार फली को काटा सब्जी के लिए काटा जाता है। परिपक्व फली - बीजों को काट कर सुखाया जाता है और पाउडर बनाकर ग्वार गम के रूप में जाना जाता है। ग्वार गम का उपयोग वाणिज्यिक खाद्य (commercial food) जैसे कि आइस क्रीम आदि को गाढ़ा बनाने के लिए किया जाता है। ग्वारफली न केवल कैलोरी में कम होते हैं, बल्कि रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी बहुत प्रभावी होते हैं। भारत में ग्वार का सबसे अधिक उत्पादन राजस्थान में होता है और इसे अक्टूबर-नवंबर में काटा जाता है। पर यह सब्जी ज्यादातर बाजारों में पूरे साल पाई जाती है।


ग्वार फली चुनने का सुझाव (suggestions to choose cluster beans, gavarfali, guar)


युवा और कोमल ग्वार फली का चयन करना चाहिए क्योंकि यह परिपक्व होने पर कड़क और रेशेदार हो जाती है।

ग्वार फली के उपयोग रसोई में (uses of cluster beans, gavarfali, guar in Indian cooking)


भारतीय खाने में, ग्वार फली का उपयोग सब्जी या दाल बनाने के लिए किया जाता है।

ग्वार फली के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of cluster beans, gavarfali, guar in hindi)

ग्वार में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ( low glycemic index ) होता है, जो उच्च फाइबर काउंट (5.4 ग्राम / कप) के साथ इसे मधुमेह रोगियों के लिए अत्यधिक उपयुक्त विकल्प बनाता है। कम कार्ब आहार और वजन घटाने वाले आहार की सूची में भी ग्वारफल्ली  सबसे ऊपर होना चाहिए। ये खराब कोलेस्ट्रॉल (एल.डी.एल.) और टोटल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और इस प्रकार इसके स्तरों को काबू में रखता है। फाइबर भी इस सब्ज़ी से रक्तचाप को कम करने की क्षमता रखता है। ये दोनों मिलकर दिल को फायदा पहुंचाते हैं। ग्वारफल्ली के विस्तृत लाभ पढें।

कटी हुई गवारफल्ली (chopped cluster beans)
युवा, ताजी ग्वारफली पतली होनी चाहिए सबसे ऊपर नोंक होनी आवश्यक है और शायद इसे स्ट्रिंग की करना पडता है। बस अपने हाथ से एक ग्वार फली की नोंक को तोड दें, और फिर नीचे की ओर खींचें; यदि एक मोटा रेशा निकलता है, तो इसे स्ट्रिंग करने की आवश्यकता होती है, इसलिए दूसरी तरफ भी ऐसा ही करें। गवारफल्ली को या तो एक तेज चाकू का उपयोग करके चॉपिंग बोर्ड पर काटा जा सकता है या अपने हाथों से एक इंच की लंबाई में टुकड़े किया जा सकता है।