कन्द सैंडविच रेसिपी | फराली भरवा कन्द सैंडविच | व्रत कन्द सेण्डवीच | Kand Sandwich, Faraali Purple Yam Sandwich Recipe
द्वारा

कन्द सेण्डवीच रेसिपी | फराली भरवा कन्द सैंडविच | व्रत कन्द सेण्डवीच | Kand Farali sandwich recipe in hindi |



यह छोटे दिखने वाले भरवा कन्द सैंडविच बनाने में जहाँ कंद को काटना और पकाना है, मेहनत जरूर है, परंतु इस व्यंजन के बन जाने के बाद यह स्वादिष्ट और बेहतरीन व्यंजन है। दही के साथ खाकर इसका आनंद उठायें।

कन्द को हरी चटनी के साथ सैंडविच किया जाता है और इसे नॉन-स्टिक तवा में पकाया जाता है। व्रत कन्द सैंडविच एक शानदार स्नैक बन जाता है जो आपको मदहोश कर देता है।

कन्द सेण्डवीच को न केवल हरी चटनी से, बल्कि सेंधा नमक और काली मिर्च से भी बनाया जाता है, जो सैंडविच बनाने से पहले कन्द स्लाइस के साथ मिलाया जाता है। यह दिलचस्प
कन्द सेण्डवीच स्नैक उपवास के दिनों में भी हो सकता है।

कन्द सैंडविच रेसिपी | फराली भरवा कन्द सैंडविच | व्रत कन्द सेण्डवीच | in Hindi

This recipe has been viewed 8333 times




-->

कन्द सैंडविच रेसिपी | फराली भरवा कन्द सैंडविच | व्रत कन्द सेण्डवीच | - Kand Sandwich, Faraali Purple Yam Sandwich Recipe in Hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     1010 सेण्डविच्

सामग्री

भरवा कन्द सैंडविच के लिए सामग्री
१/४ किलो कन्द
सेंधा नमक और ताज़ी पीसी काली मिर्च , स्वादअनुसार
१० से १२ टेबल-स्पून हरी चटनी
तेल , पकाने के लिये

परोसने के लिये
ताज़ा दहा
विधि
भरवा कन्द सैंडविच के लिए विधि

    भरवा कन्द सैंडविच के लिए विधि
  1. कन्द को छिलकर और धोकर, प्रेशर कुकर में सिटी तक पकाऐं।
  2. ढ़क्क्न खोलने से पुर्व सारी भाप निकल जाने दें।
  3. कंद को 50 mm (2'') x 50 mm (2'') और 1 cm चौड़ाई के हिस्सों में काट लें। आपको लगभग 20 से 24 टुकड़े मिलेंगे।
  4. कंद के टुकड़ों पर हल्का सेंधा नमक और कालिमिर्च छिड़कर हलके हाथों से मिलायें।
  5. आधे टुकड़ो पर 1 टेबल-स्पून चटनी फैलायें और बचे टुकड़ो को उपर रखकर सेण्डविच बनाऐं।
  6. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक कंद सेण्डविच को, हल्का सा तेल प्रयोग कर, उनके दोनो तरफ ताज़ा दही के साथ गरमा गरम परोसें।
Nutrient values per kand sandwiche
ऊर्जा49 कैलरी
प्रोटीन1.2 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट4.8 ग्राम
फाइबर1.9 ग्राम
वसा2.7 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
विटामिन ए750.7 mcg
विटामिन बी 10 मिलीग्राम
विटामिन बी 20 मिलीग्राम
विटामिन बी 30.2 मिलीग्राम
विटामिन सी16.4 मिलीग्राम
फोलिक एसिड20 mcg
कैल्शियम53.4 मिलीग्राम
लोह2.7 मिलीग्राम
मैग्नीशियम0 मिलीग्राम
फॉस्फोरस0 मिलीग्राम
सोडियम4.8 मिलीग्राम
पोटेशियम62.4 मिलीग्राम
जिंक0.1 मिलीग्राम


Reviews