महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी | पुरण पोली रेसिपी | Puran Poli, Maharashtrian Puran Poli Recipe
द्वारा

महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी | पुरण पोली रेसिपी | पूरन पोली | Maharashtrian puran poli recipe in Hindi | with 30 amazing images.



महाराष्ट्र में कोई भी त्यौहार पुरण पोली के बिना अधूरा है! पके और मीठे चना दाल के मिश्रण से भरी गेहूं के आटे से बनी पुरण पोली को खाने का मज़ा ही अलग है, खासतौर पर जब इन्हें तवे से गरमा गरम उतारकर घी के साथ परोसा जाए।

आपको महाराष्ट्रियन पूरन पोली को पकाने के लिए घी की ज़रुरत नही है, लेकिन पकाने के बाद इनमें घी ज़रुर लगाऐं और परोसते समय भी उपर से घी डालकर परोसें! इस पर्याप्त मीठे और मज़ेदार स्वाद वाले पारंपरिक महाराष्ट्रियन व्यंजन का आनंद लें।

नीचे दिया गया है पूरन पोली रेसिपी | पुरण पोली | महाराष्ट्रियन पूरन पोली | Maharashtrian puran poli recipe in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी | पुरण पोली रेसिपी | in Hindi


-->

महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी | पुरण पोली रेसिपी | - Puran Poli, Maharashtrian Puran Poli Recipe in Hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     55 पुरण पोली
मुझे दिखाओ पुरण पोली

सामग्री

भरवां मिश्रण के लिए
३/४ कप चना दाल
१ कप कटा हुआ गुड़
१/२ टी-स्पून इलायची पाउडर
एक चुटकी जायफल पाउडर

आटे के लिए
१ १/४ कप गेहूं का आटा
१/२ टेबल-स्पून घी

अन्य सामग्री पुरण पोली बनाने के लिए
गेहूं का आटा, बेलने के लिए
घी, लगाने के लिए

बनाने के लिए के साथ परोसने के लिए
घी
विधि
पूरन पोली के आटे के लिए

    पूरन पोली के आटे के लिए
  1. एक कटोरे में आटा और घी मिलाएं और पर्याप्त पानी का उपयोग करके नरम आटा गूंध लें।
  2. आटे को 5 बराबर भागों में विभाजित करें और एक तरफ रखें।

पूरन पोली भरने के लिए

    पूरन पोली भरने के लिए
  1. चना दाल को 30 मिनट के लिए भिगोएँ, एक तरफ रख दें।
  2. एक गहरे पैन में पर्याप्त पानी के साथ दाल को मिलाएं, और 20 मिनट तक पकाएं। दाल को छान कर अलग रख दें।
  3. एक गहरे पैन में पकी हुई दाल, गुड़, जायफल और इलायची डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर 5 से 8 मिनट तक या गुड़ के पिघलने तक पकाए, लगातार मिलाते हुए और नियमित अंतराल पर चलाते हुए पकाएँ।
  4. पूरी तरह से ठंडा करें और इसे 5 बराबर भागों में विभाजित करें। एक तरफ रख दो।

पूरन पोली बनाने के लिए कैसे आगे बढ़ें

    पूरन पोली बनाने के लिए कैसे आगे बढ़ें
  1. पुरण पोली बनाने के लिए, आटे के एक हिस्से को 100 मिमी में बेले (4 "), बलने के लिए थोड़ा गेहूं के आटे का उपयोग करे ।
  2. विभाजित किए हुए भरन का एक हिस्सा रखें और भरन के ऊपर आटे के किनारों को मोड़ो। भरन को सील करने के लिए किनारों को एक साथ दबाएँ ।
  3. आटे को चपटा करें और फिर से 200 मिमी (8 ”) में बेले और बेलने के लिए थोड़े से गेहूं के आटे का उपयोग करें।
  4. मध्यम आंच पर तवे पर पकाएं, जब तक कि यह दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग की न हो जाए। पुरण पोली बनाते समय 1 टीस्पून घी लगायें।
  5. बचे हुए आटे के साथ दोहराएं और 4 और पुरण पोली बना ले ।
पोषक मूल्य प्रति puran poli
ऊर्जा291 कैलरी
प्रोटीन8.6 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट52.1 ग्राम
फाइबर7.4 ग्राम
वसा5.9 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम22.8 मिलीग्राम
विस्तृत फोटो के साथ महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी | पुरण पोली रेसिपी |

पूरन पोली मिश्रण बनाने के लिए

  1. महाराष्ट्रियन पूरन पोली रेसिपी |  | Maharashtrian puran poli recipe in Hindi |  मिश्रण बनाने के लिए एक गहरे कटोरे में १ कप चना दाल लें। उपयोग करने से पहले पत्थर की जांच करें।
  2. चना दाल को भिगोने के लिए पर्याप्त पानी डालें।
  3. ढक्कन के ढककर लगभग ३० मिनिट के लिए दाल को भिगो दें। । यह कदम दाल के तेजी से पकने के लिए मदद करता है।
  4. भीगी हुई दाल को छान लें।
  5. भीगी हुई दाल को पर्याप्त पानी के साथ एक गहरे पैन या कड़ाही में डालें।
  6. दाल को लगभग २० मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं। । कुछ लोग दाल को प्रेशर कुकर में ४ सीटी तक पकाना भी पसंद करते हैं।
  7. दाल को छान लें। सुनिश्चित करें कि दाल इस स्तर पर मशी नहीं होनी चाहीये है।
  8. पकी हुई दाल को एक गहरे पैन या नॉन स्टिक कडाई में डालें।
  9. गुड़ डालें। गुड़ से पूरन पोली में मिठास बढ़ेगी। कुछ महाराष्ट्रीयन शक्कर के साथ पूरन पोली भी बनाते हैं।
  10. जायफल पाउडर डालें। जायफल में एक मीठी सुगंध और एक अलग स्वाद होता है। जायफल में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं और आयुर्वेद में इसका उपयोग बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है।
  11. इलायची पाउडर डालें। इलायची में एक तीव्र सुगंध के साथ अनोखा स्वाद होता है। इसे ज्यादा तर भारतीय मीठाई बनाने मे उपयोग किया जाता है जो विशेष रूप से मीठी सुगन्ध प्रदान करती हैं।
  12. अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर ५ से ७ मिनट तक या गुड़ के अच्छे से गलने तक पकाएं।
  13.  मैशर की मदद से मिश्रण को अच्छी तरह से मैश कर लें। पूरन पोली मिश्रण में दाल का कोई दाना नहीं होना चाहिए और पर्याप्त सूखा होना चाहिए। 
  14. मिश्रण को एक प्लेट में डाल कर पूरी तरह से ठंडा करें।
  15. महाराष्ट्रियन पूरन पोली |  | Maharashtrian puran poli recipe in Hindi | मिश्रण को ५ बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।

पूरन पोली का आटा बनाने के लिए

  1. गेहूं के आटे को एक गहरे बाउल में डालें।
  2. घी डालें। घी आटे को नरम बनाता है।
  3. पर्याप्त पानी के साथ नरम आटा गूंध लें।
  4. इसे ढक कर ३० मिनट तक अलग रख दें।  
  5. आटे को ५ बराबर भागों में विभाजित करें और ढक कर एक तरफ रख दें।

पूरन पोली बनाने के लिए

  1. रोलिंग बोर्ड पर पर्याप्त आटा डालें और आटे के एक हिस्से को रखें।
  2. आटे के एक हिस्से को ४" सर्कल में रोल करें और पूरन पोली मिश्रण के एक हिस्से को मध्य में रखें।
  3. भरन को सील करने के लिए किनारों को एक साथ दबाएँ। सुनिश्चित करें कि आप अधिक दबाव लागू ना करे वरना भरन बाहर निकल आएगा।
  4. गेहूं के आटे का उपयोग करके महारास्ट्रियन पूरन पोली को ८ ”सर्कल में रोल करें। रोल करते समय अधिक दबाव न डालें नही तो फिलिंग बाहर आ सकती हैं।
  5. और ४ पुरण पोली को रोल करने के लिए चरण १ से ७ दोहराएं।
  6. महाराष्ट्रियन पूरन पोली |  | Maharashtrian puran poli recipe in Hindi | को एक नॉन स्टिक तवा गरम कर के धीरे से तवे पर डालें। इसकी एक तरफ सुनहरी होने तक पकाएं।
  7. पकाते समय  १ टीस्पून घी हर तरफ लगाएं।
  8. पलट कर पूरन पोली को सुनहरी होने तक पकाएं।
  9. पुरण पोली | महाराष्ट्रीयन स्टाइल पूरन पोली | पूरन पोली रेसिपी | को घी के साथ गरम परोसें।

महाराष्ट्रियन पूरन पोली के लिए टिप्स।

  1. सुनिश्चित करें कि इस अवस्था में दाल मटमैली न हो जाए। चना दाल अच्छी तरह से पकाई जानी चाहिए और उंगलियों के बीच आसानी से कुचल दी जानी चाहिए।
  2. पूरन पोली के मिश्रण में दाल का एक भी दाना नहीं होना चाहिए और पर्याप्त सूखा होना चाहिए।


Reviews

पुरण पोली, महाराष्ट्रियन पुरण पोली
 on 05 Nov 16 12:31 PM
5

puran poli muje bahut pasand hai me nasthe dudh ya chay ke sath khati hu