प्याज और पुदीने की रोटी की रेसिपी | हेल्दी प्याज और पुदीने की रोटी | | Pyaz Aur Pudine ki Roti Or How To Make Onion and Mint Roti Recipe
द्वारा

प्याज और पुदीने की रोटी की रेसिपी | हेल्दी प्याज और पुदीने की रोटी | pyaz aur pudina ki roti recipe in hindi |



प्याज और पुदीने की रोटी इतनी स्वादिष्ट है कि आप उंगलियाँ चाटते रह जाएँगे। वैसे भी पुदिना के पत्ते इतने मजेदार होते हैं कि वे किसी भी व्यंजन को रूचिकारक बना देते हैं।

इस प्याज और पुदीने की रोटी की रेसिपी में इन पुदिने के पत्ते को हरी मिर्च, नीबूं के रस और प्याज़ के साथ मिलाकर एक खास पेस्ट तैयार की गई है, जौ इन रोटियों को अत्यधिक मनमोहक बना देती है। इसे और रोमंचक बनाने के लिए एक कप दही के साथ परोसें।

आलू पनीर रोटी और कॅरट एण्ड कोरीयेन्डर रोटी को भी आजमाईए, आप जरूर दंग रह जाएँगे।

प्याज और पुदीने की रोटी  की रेसिपी | हेल्दी प्याज और पुदीने की रोटी |  in Hindi

This recipe has been viewed 16561 times
5/5 stars  100% LIKED IT   
3 REVIEWS ALL GOOD




-->

प्याज और पुदीने की रोटी की रेसिपी | हेल्दी प्याज और पुदीने की रोटी | - Pyaz Aur Pudine ki Roti Or How To Make Onion and Mint Roti Recipe in Hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     88 रोटी
मुझे दिखाओ रोटी

सामग्री

प्याज़ और पुदिने की रोटी बनाने के लिए सामग्री
२ कप गेहूं का आटा
१/२ कप बारीक कटे हुए प्याज़
३ टेबल-स्पून पुदिने का पेस्ट , उपयोगी सुज्ञाव पढिऐ
नमक , स्वादानुसार
१ टेबल-स्पून तेल

अन्य सामगी
घी , चुपडने और पकाने के लिए

प्याज़ और पुदिने की रोटी के साथ परोसने के लिए
ताजा दही
विधि
प्याज़ और पुदिने की रोटी बनाने के लिए विधि

    प्याज़ और पुदिने की रोटी बनाने के लिए विधि
  1. प्याज़ और पुदिने की रोटी बनाने के लिए, एक गहरे बाउल में पुदिने कि पेस्ट, गेहूं का आटा, प्याज़, नमक और तेल को मिलाइए और पर्याप्त गुनगुने पानी का उपयोग करते हुए सख्त आटा गूँथ लीजिए।
  2. आटे को 8 बराबर भागों में बाँट लें और प्रत्येक भाग को 125 मि. मी (5") व्यास के गोल आकार में बेल लीजिए।
  3. एक नॉनस्टिक तवा गरम कीजिए और उस पर 1/2 टी-स्पून तेल चुपड़ लीजिये।
  4. प्रत्येक रोटी को तवा पर 1 टी-स्पून तेल का प्रयोग करते हुए दोनों तरफ से सुनहरे दाग पड़ने तक पका लीजिए।
  5. प्याज़ और पुदिने की रोटी के साथ ताजी दही परोसिए।

उपयोगी सुक्षाव

    उपयोगी सुक्षाव
  1. 1. 1/4 कप ताजा कटे हुए पुदिने के पत्ते, 3 हरी मिर्च और कुछ बूंदें निबूं के रस को एक मिक्सर मे मिला लीजिए और थो़डा पानी मिलाकर मुलायम पेस्ट बना लीजिए. जरुरत के आनुसार उपयोग कीजिए।
पोषक मूल्य प्रति roti
ऊर्जा143 कैलरी
प्रोटीन4.1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट24.5 ग्राम
फाइबर3.8 ग्राम
वसा3.8 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम6.8 मिलीग्राम


Reviews

प्याज़ और पुदिने की रोटी
 on 18 Jan 19 08:18 PM
5

NO RECIPE IS THERE
Tarla Dalal
23 Jan 19 10:58 AM
   Hello sir, Sorry for the inconvenience. We have updated the recipe.
प्याज़ और पुदिने की रोटी
 on 21 Jun 17 05:39 PM
5

Pyaz Aur Pudine ki Roti Dahi ke sath khane ka maza hi kuch aour hai.. Bahoot hi Assan aour majedar recipe hai
प्याज़ और पुदिने की रोटी
 on 16 Apr 17 04:34 PM
5