This category has been viewed 22388 times

53 ब्रोकली recipes

Last Updated : May 10,2024

broccoli recipes in English
બ્રોકલી રેસીપી - ગુજરાતી માં વાંચો (broccoli recipes in Gujarati)

43 ब्रोकोली रेसिपी |  ब्रोकली का उपयोग करके बनने वाली रेसिपी | broccoli recipes in hindi | recipes using broccoli in hindi | 

ब्रोकोली रेसिपी |  ब्रोकली का उपयोग करके बनने वाली रेसिपी | broccoli recipes in hindi | recipes using broccoli in hindi | 

ब्रोकोली एक हरी सब्ज़ी है जो छोटे पेड़ की तरह दिखाई देती है। गोभी परिवार से आई, ब्रोकली विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर हे, जिसके कारण इन्हें हमारे आहार में शामिल करना इरूरी है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, विटामिन और आयरन से भरपूर होने के कारण यह एक सुपर सब्जी बनती है। इस सब्ज़ी को केवल हरी रहने तक खाना चाहिए। यदि यह पीला पड़ने लगे तो इसका मतलब है कि यह पोषक तत्वों को खो रहा है।

भारतीय भोजन के लिए ब्रोकली की रेसिपी

बच्चे आमतौर पर हरी सब्जियों को पसंद नहीं करते हैं, लेकिन यह निश्चित रूप से वे पसंद करेंगे जब सब्ज़ियों में ब्रोकोली डालने से उन्हें एक अनोखा स्वाद और रंग मिलता है। ब्रोकोली, गाजर एन्ड पनीर सब्ज़ी का एक अलग संयोजन विभिन्न रंगों और बनावट के कारण एक साथ शानदार काम करता है। स्पाइसी ब्रोकोली सब्ज़ी भी एक स्वादिष्ट व्यंजन है जिसका स्टार ब्रोकली है और जिसकी ग्रेवी को भुने हुए चना दाल और उड़द दाल के साथ गाढ़ा किया जाता है।

ब्रॉकली, स्पिनॅच एण्ड ज़ूकिनी स्टर-फ्रायब्रॉकली, स्पिनॅच एण्ड ज़ूकिनी स्टर-फ्राय

ब्रोकली मजेदार सब्ज़ी होने के कारण पराठा  में भरवां के तौर पर एक बढ़िया काम करती है। आप इसे प्यूरी बनाकर आटे में मिला सकते हैं जैसे स्वादिष्ट ब्रोकोली पराठे या कुछ चीज़ के साथ मिलाकर भरवां बना सकते हैं जैसे की ब्रोकोली एन्ड चीज़ पराठा

स्नैक्स के लिए ब्रोकली रेसिपी

कुछ लोगों को ब्रोकोली थोड़ा कड़वा लगता है लेकिन फिर भी इसका उपयोग विभिन्न रेसिपी और अन्य सामग्रियों के साथ उत्कृष्ट स्नैक्स में किया जाता है। अक्सर आप ने ब्रोकली और चीज़ के मिश्रण से बने हुए पराठों को देखा है, लेकिन यह मिश्रण चीज़ और ब्रोकोली टिक्की में भी काम करता है। ब्रोकोली को आलू में थोडे से चीज़ के साथ भरकर उसे बेक करके बेक्ड पटैटो विथ ब्रोकोली एन्ड रेड पेपर बनाया जा सकता है।

चीज़ ब्रोकोली टिक्की रेसिपी | चीज़ कटलेट ब्रोकोली टिक्कीचीज़ ब्रोकोली टिक्की रेसिपी | चीज़ कटलेट ब्रोकोली टिक्की

एक और बढ़िया स्नैकिंग विकल्प है कि आप स्टर फ्राय खाएं। काबुली चना, ब्रोकोली और गाजर स्टर फ्राई प्रोटीन के साथ-साथ कुरकुरे वेजीज की कमी को पूरा करता है। एक और विभिन्नता के लिए आप अपनी मनपसंद की कोई भी सब्ज़ी डाल सकते हैं, लेकिन मेरा पसंदीदा है ब्रोकोली और बेबी कॉर्न स्टिर फ्राई, जिसमें लहसुन और प्याज शामिल हैं।

ब्रॉकली एण्ड रेड कॅप्सिकम डिपब्रॉकली एण्ड रेड कॅप्सिकम डिप

क्रीम ऑफ ब्रोकली सूप आपके स्नैक्स की भूख को संतृप्त करने का एक शानदार तरीका है। साथ ही इसके विभिन्न पहलू भी हो सकते हैं, स्वाद में समृद्ध बनाने के लिए आप इसमें बादाम या अखरोट भी मिला सकते हैं। यदि ऐसा नहीं है, तो ब्रोकोली का उपयोग सुपर मलाईदार डिप बनाने के लिए किया जा सकता है जो वेफर्स के साथ खाया जा सकता है।

क्रीम ऑफ ब्रोकली सूप रेसिपी | ब्रोकली सूप | भारतीय स्टाइल वेज ब्रोकली सूपक्रीम ऑफ ब्रोकली सूप रेसिपी | ब्रोकली सूप | भारतीय स्टाइल वेज ब्रोकली सूप

ब्रॉकली एण्ड मशरुम डिप एक सुपर क्रीमी और रिच डिप है या आप चंकी ब्रोकोली और कॉर्न डिप के साथ थोड़ा बदलाव ला सकते हैं जो कि माइक्रोवेव में भी बनाया जा सकता है।

ब्रॉकली एण्ड मशरुम डिपब्रॉकली एण्ड मशरुम डिप

अंतर्राष्ट्रीय ब्रोकली रेसिपी

इटालियन और अमेरिका से लेकर थाई और चायना तक अंतर्राष्ट्रीय रेसिपी में ब्रोकली सब्ज़ी का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। हॉट गार्लिक सॉस विद बेबी कॉर्न एण्ड ब्रॉकली  एक चायनीज़ ग्रेवी है जिसमे वेजिटेबलस् को गार्लिक हॅट सॉस के साथ परोसा जाता है। एक और चायनीज़ नुस्खा है मशरूम, ब्रोकोली और नूडल सलाद इन हॉट एन्ड सॉर ड्रेसिंग। जैसा कि नाम से पता चलता है, विभिन्न प्रकार के स्वाद और बनावट से भरा है। आप भी ब्रोकोली के साथ उतकृष्ट हक्का नूडल्स भी बना सकते हैं।

चंकी टमाटर पास्ता की रेसिपी
चंकी टमाटर पास्ता की रेसिपी

फूलगोभी और क्रीमी सॉस के साथ एक ताज़ी बनी पाई क्रस्ट, कैलीफ्लावर एन्ड ब्रोकोली पाई यह स्वाद और बनावट के मामले में एक पूर्ण विजेता है। मैक्सिकन फ्लेवर ब्रोकोली, बेल पेपर और चीज़ केसाडीला में खूबसूरती से एक साथ आते हैं जो इसे चमकदार रंगों और स्वाद का सही संयोजन बनाता है।

अविश्कारिक ब्रोकोली रेसिपी

कौन जानता था कि इस सामग्री के साथ इतनी सारी और अलग-अलग प्रकार के रेसिपी को बनाया जा सकता है। उदाहरण के लिए, ब्रोकोली के साथ जौ की खिचड़ी एक स्वस्थ और अविश्कारिक पकवान बनता है।

जौ की खीचड़ी की रेसिपी
जौ की खीचड़ी की रेसिपी

एक रोटी में बहुत सारी सब्जियाँ के साथ बीन स्प्राउट्स एन्ड वेजी रैप बनाना न केवल स्वास्थ्य के लाभदायक है, बल्कि खाने में मज़ेदार और स्वादिष्ट भी होता है। पहले बताई गई टिक्कियों को लहसुन की चटनी, प्याज और टमाटर के एक साधारण जोड़ के साथ मेक शिफ्ट फालफल में तब्दील किया जा सकता है और पिटा पॉकेट में ब्रोकोली और पनीर टिक्किस बनाया जा सकता हैं।

बीन स्प्राउट्स रैप रेसिपी | वेज स्प्राउट रैप | उच्च प्रोटीन व्यंजन | स्प्राउट फ्रेंकीबीन स्प्राउट्स रैप रेसिपी | वेज स्प्राउट रैप | उच्च प्रोटीन व्यंजन | स्प्राउट फ्रेंकी

ब्रोकली (broccoli benefits in hindi ): ब्रोकली बीटा-कैरोटीन से भरी होती है जो शरीर में अंदर जाते ही  विटामिन ए में परिवर्तित हो  जाता है। विटामिन ए स्वस्थ दृष्टि को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विटामिन सी का भी एक अच्छा स्रोत है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है और कैंसरहार्ट  रोग से लड़ता है और शरीर को मुक्त कणों से होने वाली क्षति से बचाता है। ब्रोकोली फोलेट का एक अच्छा स्रोत है और इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा है। ब्रोकली के 13 आश्चर्यजनक लाभों के लिए यहाँ देखें।

नीचे हमारे ब्रोकली व्यंजनों शाकाहारी संग्रह का आनंद लें।


Goto Page: 1 2 3 4 
स्पाइसी वेजिटेबल हक्का नूडल्स रेसिपी | ब्रोकली कॉर्न हक्का नूडल्स | ब्रोकली बेबी कॉर्न नूडल्स | वेज हक्का नूडल्स | broccoli and baby corn hakka noodles in hindi | wi ....
वेज लज़ान्या रेसिपी | मिक्स वेज चीज़ी लज़ान्या | वेजिटेबल लज़ान्या | शाकाहारी लज़ान्या रेसिपी | vegetable lasagna in hindi. आसान चीज़ी वेज लज़ान्या< ....
ब्रोकली, पालक एण्ड ज़ूकिनी स्टर-फ्राय रेसिपी | हेल्दी भारतीय स्टर-फ्राय | वजन घटाने के लिए स्टर-फ्राय | Broccoli, Spinach and Zucchini Stir- Fry recipe in hindi | अपने आहार में पौष्टिक ....
हेल्दी आटा मोमोज रेसिपी | आटे के हेल्दी मोमोज | वेजिटेबल मोमोज़ | स्प्राउट्स मोमोज | गेहूं के आटे के वेज मोमोस | whole wheat momos in hindi ....
ब्रोकली, गाजर और पनीर की सब्जी रेसिपी | ब्रोकली और गाजर की सब्जी | पनीर की सब्जी के साथ ब्रोकली | गर्भावस्था के लिए ब्रोकली पनीर सब्जी | broccoli, carrot and paneer sabzi i ....
ब्रोकली ब्रोथ रेसिपी | क्लियर ब्रोकोली गाजर का सूप | स्वस्थ वेज क्लियर ब्रोकोली गाजर का सूप | broccoli broth recipe in hindi, clear broccoli carrot soup in hindi | with 11 amazing image ....
ब्रोकली बादाम सूप रेसिपी | ब्रोकोली और बादाम का सूप | स्वस्थ ब्रोकोली सूप | ब्रॉकली एंड आलमंड सूप | broccoli almond soup in hindi | with 19 amazing images.
क्रीम ऑफ ब्रोकली सूप रेसिपी | ब्रोकली सूप | भारतीय स्टाइल वेज ब्रोकली सूप | cream of broccoli soup in hindi | with amazing 22 images. ब्रोकली सूप की हमारी
हेल्दी ब्रोकली फ्राइड राइस रेसिपी | ब्रोकली राइस | ब्रोकली फ्राइड राइस | healthy broccoli fried rice in hindi | with 9 amazing images. यह स्वादिष्ट भारतीय स्टाइल ब्रोकोल ....
जौ की खिचड़ी की रेसिपी | बार्ली सब्जी खिचड़ी | स्वस्थ जौ की खिचड़ी | barley khichdi recipe in hindi | with 20 amazing images. क्या आपने कभी जौ की खिचड़ी ....
वेजिटेबल पास्ता रेसिपी | मिक्स वेज पास्ता | बच्चों को बहुत पसंद आएगा मिक्स वेज पास्ता | हेल्दी वेजिटेबल पास्ता | vegetable pasta in hindi | with 27 amazing images. ....
व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी | भारतीय स्टाइल व्हाइट सॉस में पास्ता | सफेद सॉस में पास्ता | White Sauce Pasta in hindi | with 32 amazing images. व्हाइट सॉस का स्वाद ऐसा होता है कि वह सब को ही पस ....
ब्रोकली गाजर सूप रेसिपी | क्लियर ब्रोकली और गाजर का सूप | हेल्दी ब्रोकली गाजर सूप | पौष्टिक सूप | clear broccoli and carrot soup in hindi | with 14 amazing images. ....
जब खाना बनाने की बात होती है, थोड़ी बहुत जानकारी आपको विभिन्न तरह के व्यंजन बनाने में मदद करता है, जैसे यह ब्रॉकली एण्ड ज़ूकिनी इन रेड कॅप्सिकम ग्रेवी। यहाँ देखें कि कैसे लाल शिमला मिर्च अपने आप को इस स्वादिष्ट ग्रेवी में मिला लेती है, जो ना केवल स्वाद से भरी है लेकिन पौष्टिक भी है और वुटामीन ए और ई ....
Goto Page: 1 2 3 4