वेजी बर्गर रेसिपी | वेज बर्गर | होटल जैसा वेजी बर्गर | तवा वेज बर्गर | Veggie Burger
द्वारा

Recipe Description goes here

वेजी बर्गर रेसिपी | वेज बर्गर | होटल जैसा वेजी बर्गर | तवा वेज बर्गर in Hindi


-->

वेजी बर्गर रेसिपी | वेज बर्गर | होटल जैसा वेजी बर्गर | तवा वेज बर्गर - Veggie Burger recipe in Hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     44 बर्गर
मुझे दिखाओ बर्गर

सामग्री

वेजी बर्गर के कटलेट के लिए सामग्री
१/२ कप बारीक कटा हुआ प्याज
१ कप कटे हुए आलू
१/२ कप बारीक कटी हुई फण्सी
१/२ कप बारीक कटा हुआ गाजर
१/२ कप बारीक कटी हुई पत्तागोभी
२ टेबल-स्पून तेल
१ टी-स्पून मिर्च पाउडर
१/४ टी-स्पून हल्दी पाउडर
नमक , स्वादअनुसार
३/४ कप मैदा
२ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
ब्रेड क्रम्बस् , रोलिंग के लिए
तेल , तलने के लिए

चिली मेयो स्प्रेड के लिए सामग्री
४ टेबल-स्पून मेयोनेज़
२ टेबल-स्पून लाल चीली सॉस
१ टी-स्पून सूखा ओरेगानो
१ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन

सलाद के लिए सामग्री
१ कप शिमला मिर्च (लाल , पीला और हरा)
१/२ कप उबले और छिले आलू , फ्रेंच फ्राइज़ जैसे लंबे स्ट्रिप्स में काटे हुए
१ टेबल-स्पून मक्खन
नमक और ताजी पिसी काली मिर्च , स्वादअनुसार

वेजी बर्गर के लिए अन्य सामग्री
बर्गर बन्स
४ टी-स्पून पिघला हुआ मक्खन
सलाद के पत्ते
चीज़ स्लाइस

वेजी बर्गर के साथ परोसने के लिए सामग्री
फ्रेंच फ्राइज
विधि
वेजी बर्गर के कटलेट बनाने की विधि

    वेजी बर्गर के कटलेट बनाने की विधि
  1. एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज डालकर मध्यम आँच पर एक मिनट के लिए भूनें।
  2. सभी सब्जियां डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर 10 मिनट तक या सब्जियों के पकने तक बीच-बीच में हिलाते हुए पकाएं। सब्जियों को जलने से बचाने के लिए थोड़ा पानी छिड़कें।
  3. मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें और मध्यम आँच पर एक मिनट के लिए भूनें।
  4. मैदा डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 2 मिनट तक पकाएँ।
  5. आंच से उतार लें, धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  6. जब तक मिश्रण गर्म है, तब तक एक आलू मैशर का उपयोग करके इसे मोटा मैश करें। थोड़ा ठंडा करने के लिए अलग रख दें।
  7. इसे 4 बराबर भागों में विभाजित करें और प्रत्येक भाग को 75 मि. मी. (3”) व्यास और 1 से. मी. मोटाई का गोल आकार दें।
  8. मैदे के मिश्रण में प्रत्येक कटलेट को डुबोएं और ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें जब तक कि यह सभी पक्षों से समान रूप से लेपित हो जाए।
  9. कढ़ाही में तेल गरम करें और प्रत्येक कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें। एक टिशू पेपर पर निकाल लें और अलग रखें।

चिली मेयो स्प्रेड बनाने की विधि

    चिली मेयो स्प्रेड बनाने की विधि
  1. एक गहरी कटोरी में सभी सामग्रियाँ डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  2. स्प्रेड को 2 बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।

सलाद बनाने की विधि

    सलाद बनाने की विधि
  1. एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, रंगीन शिमला मिर्च डालें और मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए भूनें।
  2. नमक और काली मिर्च डालें और 1 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें।
  3. आलू डालें और मध्यम आंच पर 1 और मिनट के लिए भूनें।
  4. आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
  5. चिली मेयो स्प्रेड का 1 भाग डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  6. सलाद को 4 बराबर भागों में विभाजित करें और अलग रखें।

वेजी बर्गर बनाने के लिए आगे की विधि

    वेजी बर्गर बनाने के लिए आगे की विधि
  1. वेजी बर्गर बनाने के लिए, प्रत्येक बर्गर बन को क्षैतिज रूप से (horizontally) दो में काटें। बर्गर बन के प्रत्येक आधे हिस्से के अंदर की तरफ 1/2 टीस्पून मक्खन लगाएँ और उन्हें नॉन-स्टिक तवे पर हल्के से टोस्ट करें। एक तरफ रख दो।
  2. 3/4 टेबल-स्पून चिली मेयो स्प्रेड प्रत्येक भाग पर फैलाएं।
  3. एक साफ, सूखी सतह पर बन का निचला आधा हिस्सा रखें, जिसमें मक्खन-स्प्रेड वाली साइड ऊपर की तरफ हो।
  4. इसके ऊपर 1 सलाद का पत्ता, एक कटलेट और एक चीज़ स्लाइस रखें।
  5. उस पर सलाद के 1 हिस्से को फैलाएं और बर्गर बन के ऊपरी आधे हिस्से के साथ कवर करें, जिसमें मक्खन-स्प्रेड वाली साइड नीचे की ओर हो और इसे हल्के से दबाएं।
  6. शेष सामग्री के साथ 3 और वेजी बर्गर बनाएँ।
  7. वेजी बर्गर को फ्रेंच फ्राइज के साथ तुरंत परोसें।
पोषक मूल्य प्रति burger
ऊर्जा607 कैलरी
प्रोटीन14.1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट75.9 ग्राम
फाइबर3.6 ग्राम
वसा28.3 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल35 मिलीग्राम
सोडियम494.6 मिलीग्राम


Reviews