मिनी चिली चीज़ नान - Mini Chilli Cheese Naan, Cheese Naan On Tava Without Tandoor recipe in Hindi
आटे के लिए- खमीर, शक्कर और 21/2 टेबल-स्पून गुनगुने पानी को एक बाउल में मिलाकर, ढ़क्कन से ढ़ककर 5-7 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
- मैदा, खमीर-शक्कर का मिश्रण, दही, पिघला हुआ घी और नमक को एक गहरे बाउल में मिलाकर, ज़रुरत मात्रा में गुनगुने पानी का प्रयो कर, नरम आटा गूँथ लें।
- ढ़क्कन या गीले सूती कपड़े से ढ़ककर लगभग 30 मिनट के लिए फूलने दें।
आगे बढ़ने की विधी- आटे और भरवां मिश्रण को 10 बराबर भाग में बाँट लें।
- आटे के प्रत्येक भाग को, थोड़े सूखे मैदा का प्रयोग कर, 25 मिमी (1") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- गोले के बीच में भरवां मिश्रण के एक भाग को रखें।
- सभी किनारों को बीच लाकर अच्छी तरह बंद कर लें।
- थोड़े सूखे मैदा का प्रयोग कर, दुबारा 50 मिमी (2") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और नान रख दें।
- एक तरफ से फूलने पर पलटा लें।
- दुसरी तरफ से फूलने पर, खूली आँच पर उनके दोनो तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
- विधी क्रमांक 2 से 8 को दोहराकर 9 और नान बना लें।
- प्रत्येक नान पर थोड़ा मक्ख़न लगाकर तुरंत परोसें।
Nutrient values per naan
ऊर्जा | 54 कैलरी |
प्रोटीन | 1.3 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 6.3 ग्राम |
फाइबर | 0.2 ग्राम |
वसा | 2.6 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 75 mcg |
विटामिन बी 1 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.2 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 1.3 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 2.8 mcg |
कैल्शियम | 19.1 मिलीग्राम |
लोह | 0.3 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 13.4 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 15 मिलीग्राम |
जिंक | 0.1 मिलीग्राम |