सेवईयां उपमा रेसिपी | सेवइयां उपमा | त्वरित स्नैक रेसिपी | Semiya Upma
द्वारा

सेवईयां उपमा रेसिपी | सेवइयां उपमा | त्वरित स्नैक रेसिपी | seviyan upma recipe in Hindi | with 17 amazing images.



सेवईयां उपमा रेसिपी | वर्मिसेली उपमा | सेवइयां उपमा केरल स्टाइल | सेवइयां उपमा एक लोकप्रिय नाश्ता रेसिपी है, जो रोज़मर्रा का व्यंजन है और इसे अवसरों पर भी बनाया जाता है। जानिए कैसे बनाएं सेवइयां उपमा केरल स्टाइल

सेवइयां उपमा बनाने के लिए, सेंवई, १/२ टी-स्पून तेल, नमक और २ कप गरम पानी को बालउ में डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढ़ककर ८ से १० मिनट के लिए या सेंवई के नरम होने तक एक तरफ रख दें। छानकर एक तरफ रख दें। बचे हुए २ टी-स्पून तेल को चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में गरम करें और सरसों और उड़द दाल डालें। जब बीज चटकने लगे, प्याज़ और हरी मिर्च डालकर मध्यम आँच पर १-२ मिनट तक भुनें। सेंवई, धनिया, नींबू का रस और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें, और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर १-२ मिनट तक पकाऐं। नारीयल की चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।

सेवइया एक दक्षिण भारतीय शब्द है जिसका उपयोग वर्मिसेली के लिए किया जाता है। सेवइयां उपमा केरल स्टाइल लोकप्रिय और आम दक्षिण भारतीय उपमा नुस्खा की एक किस्म है, जो सूजी के बजाय सेंवई का उपयोग करती है। तड़का वही रहता है, जो सरसों और उड़द दाल का उपयोग कर रहा है।

दोनो बच्चों और बढ़ों को इसके सिल्क जैसा मुलायम और नूडल जैसा रुप बेहद पसंद आयेगा, इसलिए, यह वर्मिसेली उपमा आपके सारे परिवार के बीच मशहुर हो जायेगा। अगर आप इसे बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो बेहतर है कि कटी हुई हरी मिर्च के इस्तेमाल से बचें और हरी मिर्च के पेस्ट का कम मात्रा में इस्तेमाल करें।

और क्या चाहिए, इस सेवइयां उपमा स्नैक को बनाना आसान भी है और इसलिए दिन भर की थकान के बाद यह मिनटों में बनने वाले खाने का अच्छा सुझाव है। हालांकि इस नाश्ते के लिए किसी संगत की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यदि आप चाहें तो इसे नारियल की चटनी के साथ पूरे दक्षिण भारतीय अनुभव के लिए परोस सकते हैं।

सेवइयां उपमा के लिए टिप्स 1. सेंवई पकाने के लिए गर्म पानी का उपयोग सुनिश्चित करें। इससे खाना पकाने का समय कम हो जाता है। 2. यदि आप चाहें तो पूरे सेंवई का उपयोग कर सकते हैं या इसे टुकड़ों में तोड़ सकते हैं। 3. इसे अच्छी तरह से ठंडा करें और पैक करें यदि आप इसे काम करने के लिए ले जा रहे हैं। हमारा सुझाव है कि आप ३ से ४ घंटे के भीतर इसका सेवन करें।

आनंद लें सेवईयां उपमा रेसिपी | सेवइयां उपमा | त्वरित स्नैक रेसिपी | seviyan upma recipe in Hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।

सेवईयां उपमा रेसिपी | सेवइयां उपमा | त्वरित स्नैक रेसिपी | in Hindi

This recipe has been viewed 28287 times

સેવિયા ઉપમા ની રેસીપી - ગુજરાતી માં વાંચો - Semiya Upma In Gujarati 



-->

सेवईयां उपमा रेसिपी | सेवइयां उपमा | त्वरित स्नैक रेसिपी | - Semiya Upma recipe in Hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :     44 मात्रा
मुझे दिखाओ मात्रा

सामग्री
२ कप चावल की सेंवई
२ १/२ टी-स्पून तेल
नमक स्वादअनुसार
१ टी-स्पून सरसों
२ टी-स्पून उड़द दाल
१/२ कप बारीक कटे हुए प्याज़
२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
२ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
१/२ टेबल-स्पून नींबू का रस

परोसने के लिए
नारीयल की चटनी
विधि
    Method
  1. सेंवई, 1/2 टी-स्पून तेल, नमक और 2 कप गरम पानी को बालउ में डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढ़ककर 8 से 10 मिनट के लिए या सेंवई के नरम होने तक एक तरफ रख दें। छानकर एक तरफ रख दें।
  2. बचे हुए 2 टी-स्पून तेल को चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में गरम करें और सरसों और उड़द दाल डालें।
  3. जब बीज चटकने लगे, प्याज़ और हरी मिर्च डालकर मध्यम आँच पर 1-2 मिनट तक भुनें।
  4. सेंवई, धनिया, नींबू का रस और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें, और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर 1-2 मिनट तक पकाऐं।
  5. नारीयल की चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
पोषक मूल्य प्रति serving
ऊर्जा107 कैलरी
प्रोटीन2.3 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट17.2 ग्राम
फाइबर0.5 ग्राम
वसा3.2 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल0 मिलीग्राम
सोडियम6.1 मिलीग्राम
विस्तृत फोटो के साथ सेवईयां उपमा रेसिपी | सेवइयां उपमा | त्वरित स्नैक रेसिपी |

सेवईयां उपमा बनाने की टिप्स

  1. कई लोग गरम पानी में डूबाने से पहले सेंवई को भूनना भी पसंद करते हैं। अगर इसे सावधानी से न किया जाए तो इसे कच्चे रूप में उबालने से गेहूं के आटे में गांठ पड़ सकती है।
  2. कुरकुरा बनाने के लिए, आप सेवईयां उपमा रेसिपी में मूंगफली या काजू भी मिला सकते हैं।
  3. सेवईयां उपमा को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए, आप हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर या थोड़ा गरम मसाला मिला सकते हैं।
  4. अगर आपको सेवईयां उपमा की यह रेसिपी अच्छी लगी हो तो अन्य उपमा रेसिपी भी देखें:

सेवईयां उपमा के लिए चावल की सेंवई को उबालने के लिए

  1. सेवईयां उपमा बनाने के लिए, २ कप चावल की सेंवई को मापें, यह कुछ इस प्रकार से देखनी चाहिए। छोटी सेंवई का उपयोग न करें क्योंकि यह गांठदार हो सकता है।
  2. पर्याप्त पानी उबालें, आंच से उतार लें और सेंवई डालकर चम्मच से पानी में पूरी तरह से डुबोएं।
  3. १/२ टीस्पून तेल और थोड़ा नमक डालें। तेल खाना पकाने के बाद सेवइयां को एक साथ चीपकने से रोकता है।
  4. अच्छी तरह मिलाएं, ढककर लगभग ८ से १० मिनट तक या सेंवई के नरम होने तक अलग रखें।
  5. सेंवई के कुछ तार बाहर निकाले - उन्हें अपनी उंगलियों के बीच महसूस करें और अगर वे नरम महसूस करते हैं तो यह सेवईयां उपमा बनाने के लिए तैयार हैं। बनावट को समझने के लिए आप उसे चबाके भी जाचं कर सकते हैं।
  6. सेंवई को छान लें और एक तरफ रख दें।

सेवईयां उपमा बनाने के लिए

  1. सेवईयां उपमा बनाने के लिए, बाकी २ टीस्पून तेल को एक नॉन-स्टिक पैन में गरम करें। आप चाहे तो घी का उपयोग भी कर सकते हैं।
  2. तेल गरम होने के बाद इसमें सरसों डालें।
  3. साथ ही, उड़द की दाल डालें। इसके अलावा, आप सेंवई उपमा रेसिपी के तड़के में कुछ चना दाल डाल कर टॉस कर सकते हैं।
  4. जब सरसों चटकने लगे, तो प्याज डालें।
  5. हरी मिर्च डालें। मात्रा को अपने स्वाद के अनुरूप समायोजित किया जा सकता है।
  6. मध्यम आंच पर २ मिनट के लिए या जब तक प्याज पारदर्शी होते है तब तक भून लें।
  7. सेंवई डालें।
  8. धनिया डालें।
  9. नींबू का रस डालें। यह सेवईयां उपमा को एक अच्छा चटपटापन प्रदान करता है।
  10. यदि आवश्यक हो तो थोड़ा और नमक डालें, सेवईयां उपमा को अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर २ से ३ मिनट के लिए धीरे से हिलाते हुए पकाएं।
  11. सेवईयां उपमा को | सेवइयां उपमा | त्वरित स्नैक रेसिपी | semiya upma in hindi | तुरंत परोसें।


Reviews