कोकोनट रायता | नारियल का रायता | दक्षिण भारतीय स्टाइल कोकोनट पछड़ी रेसिपी | - Coconut Pachadi / Coconut Raita
द्वारा

कोकोनट रायता | कोकोनट पछड़ी रेसिपी | दक्षिण भारतीय स्टाइल नारियल रायता | coconut raita recipe in hindi language | with 12 amazing images.


दक्षिण भारतीय थाली का पछड़ी एक बेहद महत्वपुर्ण भाग है, चाहे वह तमिलनाडू हो या आन्ध्र-प्रदेश या अन्य श्रेत्र! कोकोनट रायता को चावल के साथ परोसा जा सकता है या किसी तीखे मिले-जुले चावल से बने व्यंजन के साथ जैसे इमली चावल आदि। देखा गया तो, पछड़ी के बिना किसी भी त्यौहार का खाना अधुरा होता है।

कोकोनट रायता सुपर क्विक और बनाने में आसान है | नारियल के सुखद क्रंच के साथ इस नारियल रायता का स्वाद आपको पसंद आएगा। सभी सामग्री तैयार रखें, लेकिन परोसने से ठीक पहले दही में मिलाएं, ताकि यह गाढ़ा और मलाईदार रहे।

नीचे दिया गया है कोकोनट पछड़ी रेसिपी | कोकोनट रायता | दक्षिण भारतीय स्टाइल कोकोनट रायता | coconut raita recipe in hindi language | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।

Coconut Pachadi / Coconut Raita recipe - How to make Coconut Pachadi / Coconut Raita in hindi

तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय:     १२ डोसे के लिये

सामग्री


कोकोनट रायता के लिए सामग्री
३/४ कप ताज़ा दही , फेंटा हुआ
१/३ कप ताज़ा कसा हुआ नारियल
२ टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
१/२ टी-स्पून बारीक कटा हुआ अदरक
नमक स्वादअनुसार
२ टी-स्पून नारियल का तेल/ अन्य तेल
१/४ टी-स्पून सरसों
७ to ८ कड़ी पत्ते

विधि
कोकोनट रायता के लिए विधि

    कोकोनट रायता के लिए विधि
  1. दही, नारियल, हरी मिर्च, अदरक और नमक को साथ में परोसने के बाउल में अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें।
  2. तड़के के लिए, एक छोटे पॅन में तेल गरम करें और सरसों डालें।
  3. जब बीज चटकने लगे, कड़ी पत्ते डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
  4. तड़के को दही-नारियल के मिश्रण के उपर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  5. तुरंत परोसें।
विस्तृत फोटो के साथ कोकोनट रायता | नारियल का रायता | दक्षिण भारतीय स्टाइल कोकोनट पछड़ी रेसिपी |

कोकोनट पछड़ी बनाने के लिए

  1. कोकोनट पछड़ी रेसिपी | नारियल का रायता | दक्षिण भारतीय स्टाइल कोकोनट रायता | coconut raita recipe in hindi। एक गहरी कटोरी में नारियल लें।
  2. दही डालें।
  3. हरी मिर्च डालें। आप तीखेपन को अपनी पसंद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं।
  4. अदरक डालें। यह हमारे नारियल के रायता का स्वाद को बढ़ाने में मदद करेगा।
  5. नमक डालें।
  6. अच्छी तरह से मिलाएं और एक तरफ रख दें।
  7. तड़का देने के लिए, एक छोटे नॉन-स्टिक पैन में नारियल तेल गरम करें।
  8. तेल गरम होने के बाद इसमें सरसों डालें।
  9. जब सरसों चटकने लगे, तो करी पत्ता डालें।
  10. तैैयार तड़के को दही-नारियल मिश्रण के ऊपर डालें।
  11. अच्छी तरह से मिलाएं और हमारी कोकोनट पछड़ी | नारियल का रायता | दक्षिण भारतीय स्टाइल कोकोनट रायता | स्वाद लेना के लिए तैयार है।
  12. कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा करें और कोकोनट पछड़ी नारियल का रायता | दक्षिण भारतीय स्टाइल कोकोनट रायता को परोसें ।
Outbrain

Reviews

कोकोनट पछड़ी
 on 31 Jan 17 04:29 PM
5

Coconut Pachadi / Coconut Raita South ke tyohaaro pe ye akksar rice ke sath diya jata hai Imli rice ke sath bahoot achcha lagat hai